Bihar

बिहार में शराबबंदी सिर्फ मजाक! अब समस्तीपुर आ रही डेढ़ करोड़ की दारू जब्त, ट्रक में तहखाना बनाकर हो रही थी तस्करी

बिहार में शराब तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही. तस्कर अलग-अलग हथकंडे अपना दूसरे प्रदेशों से बिहार में शराब की खेप ला रहे हैं. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को पकड़ा है, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि तस्करों ने ट्रक में एक तहखाना बना रखा था और उसी के अंदर शराब को छिपा दी थी.शराब की खेप को ट्रक से समस्तीपुर भेजा जा रहा था.

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के भुजंगी चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब से लदी ट्रक को पकड़ा. कार्रवाई मद्य निषेध पटना और मनियारी थाने के पुलिस ने संयुक्त रूप से की. मौके से ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया, वह पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है.

525 कार्टन शराब बरामद

पुलिस के मुताबिक, मनियारी थाना क्षेत्र के भुजूंगी चौक के पास से एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया, जब ट्रक की जांच की गई तो ट्रक पर चुना पत्थर लोड था. ट्रक की तलाशी ली गई, इसमें तहखाना बनाकर शराब के कार्टन को छुपाया गया था, इसे जब्त कर थाना लाया गया. पुलिस ने कुल 525 कार्टन शराब बरामद की है.

जब्त शराब की खेप हरियाणा निर्मित

मनियारी थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि जब्त शराब की खेप हरियाणा निर्मित है. पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि ताजपुर होते हुए समस्तीपुर में पहुंचाने का जिम्मा मिला था. इसके लिए ट्रक का किराया 10000 रुपये में तय हुआ था और तेल का दाम अलग से देने की बात थी. पुलिस ने ट्रक चालक को जेल भेज दिया है.

जहरीली शराब पीने से 40 लोगों की मौत

बता दें कि हाल ही में बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 40 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद से बिहार में शराबबंदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी नीतीश सरकार पर हमलावर है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह कैसी शराबबंदी, जहां रोक होने के बावजूद धड़ल्ले से शराब बिक रही है.वहीं, जहरीली शराब मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. अतिरिक्त एसपी रैंक के अधिकारी को इस जांच टीम का नेतृत्व सौंपा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

4 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

5 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

5 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

5 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

7 घंटे ago