Bihar

बिहार शराब कांड: छपरा में जहरीली शराब पीकर ट्रेन पर चढ़ा यात्री! सफर के दौरान किशनगंज में हो गयी मौत

बिहार के किशनगंज जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले में एक युवक की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। हालांकि, युवक ने शराब किशनगंज में नहीं बल्कि छपरा में पी थी। युवक ने 14 दिसंबर को छपरा के खरौनी में एक ग्लास शराब का सेवन किया। उसके बाद वो पटना के रास्ते असम लौटने लगा। इसी दौरान किशनगंज पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत खराब होने लगी। रेल पुलिस ने उसे कैपिटल एक्सप्रेस से नीचे उतारा और डॉक्टरों के पास ले गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेल पुलिस को कैपिटल एक्सप्रेस में शराब का सेवन करने वाले युवक के बेहोश होने की खबर मिली। पीड़ित युवक छोटे साहा को स्टेशन पर उतारा गया।

परिजनों ने दी जानकारी

शुक्रवार को युवक के परिजनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। परिजनों के अनुसार युवक छोटे साहा ने बीती 14 तारीख को छपरा के खरौनी में एक ग्लास शराब पी थी। जिसके बाद पटना से युवक रात में कैपिटल एक्सप्रेस से असम के लिए रवाना हुआ। ट्रेन में बैठने के बाद युवक ने घरवालों को फोन कर तबीयत खराब होने की बात बताई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को हमे किशनगंज रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने सूचना दी कि आपके परिजन को ट्रेन से किशनगंज उतारा गया है, जो पटना से चला था। इसके बाद हमलोग शुक्रवार सुबह बस से किशनगंज पहुंचे।

शराब पीने से बिगड़ी तबीयत

मृतक की पहचान छोटे साहा पिता मुक्ति साहा के रूप में की गयी है।वो छठ में अपनी मां और पत्नी के साथ असम से छपरा घर आया था और वापस अकेले असम जा रहा था। असम में वो एक छोटा सा होटल चलाता था। परिजनों ने बताया कि इसके साथ एक व्यक्ति बिकु ने भी जहरीली शराब पी थी जो मर चुका है। परिजनों में किशनगंज पहुंचे मुन्ना साहा(मृतक का चचेरा भाई) व संजीत कुमार(मृतक का साला) ने किशनगंज गौशाला स्थित मुक्ति धाम में मृतक छोटे साहा का अंतिम संस्कार किया।

वहीं, रेल थाना अध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में ट्रेन से उतारा गया है। इसके बाद हमने उसे अस्पताल भेज दिया, जहां वह मृत घोषित कर दिया गया। उसकी बॉडी का हमने पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही उसके बिसरा को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जिससे मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सदर SDO ने लिया जायजा, कार्रवाई के दिए निर्देश

समस्तीपुर : शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 95 भूमिहीन स्कूलों के भवन निर्माण के लिए जमीन की तलाश तेज, कलेक्ट्रेट सभागार में DDC ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : जिले के 95 भूमिहीन प्रारंभिक विद्यालयों के भवन निर्माण की दिशा में प्रशासन…

9 घंटे ago

शिक्षा विभाग के डीपीओ – पीओ का कार्य व संभाग आवंटन जिलास्तर से खत्म

समस्तीपुर : जिले में शिक्षा डीपीओ व शिक्षा पीओ का कार्य आवंटन जिला स्तर से…

20 घंटे ago

एक-एक छक्के पर उछला समस्तीपुर, 52 गेंदों में वैभव ने लिख दी क्रिकेट की नई इबारत

समस्तीपुर : टीवी स्क्रीन पर जैसे ही समस्तीपुर के ताजपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने…

20 घंटे ago

प्रशस्त एप 2.0 के कार्य में लापरवाही पर समस्तीपुर के 287 सरकारी व निजी विद्यालयों को स्पष्टीकरण, यहां देखें लिस्ट…

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की…

21 घंटे ago