Bihar

नीतीश सरकार के सहयोगी दल ही मुआवजे पर अड़े, कांग्रेस ने की मांग तो CPIML ने कहा- पूरे बिहार में करेंगे प्रदर्शन

बिहार में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद एक तरफ नीतीश कुमार ने साफ कह दिया है कि वह मुआवजा नहीं देंगे तो वहीं कांग्रेस और सीपीआईएमएल इसके विरोध में है. नीतीश के सहयोगी दल कांग्रेस और सीपीआईएमएल के नेताओं का कहना है कि मुआवजा जरूर मिलना चाहिए. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि यह आपदा है जो लोगों ने पीकर व पिला कर खुद किया है. मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए. जो लोग शराब बेचे उनसे वसूल कर पैसा मृतकों के परिजनों को मिलना चाहिए. कानून में जो प्रावधान है उस हिसाब से मिले.

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विधानसभा परिसर में सीपीआईएमल (CPIML) के सभी 12 विधायकों ने प्रदर्शन किया. जहरीली शराब कांड में मरे लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. विधायक दल के नेता महबूब आलम ने कहा कि मुआवजा देने का प्रावधान है.

नीतीश कुमार से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

महबूब आलम ने कहा कि गोपालगंज में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपया दिया गया था. छपरा में भी मृतकों के परिजनों को मिलना चाहिए. जो लोग शराब बेचे, पिलाए उनसे वसूल कर पैसा मृतकों के परिजनों को देना चाहिए. पूरे बिहार में आज सीपीआईएमएल विरोध प्रदर्शन करेगी. जनता के हित के हम लोगों को मतलब है. नीतीश कुमार से हमारा प्रतिनिधिमंडल मिलेगा.

बता दें कि इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी यह कहा था कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए. कांग्रेस चाहती है कि जो मरे हैं उन्हें मुआवजा मिले. वह गरीब हैं. इसको लेकर उनकी पार्टी मुख्यमंत्री से मिलेगी. इसको लेकर हमलोग प्रयास करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

1 घंटा ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

3 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

9 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

17 घंटे ago