Bihar

रेलयात्री ध्यान दें! बिहार से चलने वाली 8 ट्रेनें 28 दिसंबर तक रद्द, 30 गाड़ियों के रूट बदले

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

रेलवे ने बिहार से चलने वाली 8 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। पूर्व-मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में सगौली-मझौलिया रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के चलते 19 दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्री-एनआई/एनआई कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान 28 दिसंबर तक आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी। साथ ही 30 ट्रेनों को परिर्वतित मार्ग से चलाने की तैयारी है।

यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी। 7 ट्रेनों को भी पुनर्निधारित कर चलाया जाएगा। जो ट्रेनें रद्द की गई हैं और जिनका रूट बदला गया है, उसकी जानकारी आप यहां देख सकते हैं।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द :

05209 रक्सौल-नरकटियागंज पैसेंजर स्पेशल 23 से 27 दिसंबर तक

05210 नरकटियागंज-रक्सौल पैसेंजर स्पेशल 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक

05257 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर स्पेशल 24 दिसंबर से 27दिसंबर तक

05258 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल 22 दिसंबर से 27दिसंबर तक

05259 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर स्पेशल 22 दिसंबर से 27दिसंबर तक

05260 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल 25 दिसंबर से 28दिसंबर तक

05261 मुजफ्फरपुर-रक्सौल पैसेंजर स्पेशल 22 दिसंबर से 27दिसंबर तक

ये ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी

23 दिसंबर को 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल वाया गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर चलेगी

26 दिसंबर को 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल वाया मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर चलेगी

21 दिसंबर को 12212 आनंद विहार- मुजफ्फरपुर गरीबरथ एक्सप्रेस वाया नरकटियागंज-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर चलेगी

24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस वाया मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सिकटा -नरकटियागंज चलेगी

24 दिसंबर से 27दिसंबर तक 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस वाया मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल चलेगी

23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक रक्सौल -हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस वाया रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर चलेगी

25 दिसंबर और 27 दिसंबर को 14015 रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस वाया रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर चलेगी

23 दिसंबर और 25 दिसंबर को 14016 आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस वाया मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल चलेगी

26 दिसंबर को 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्स वाया मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर चलेगी

23 दिसंबर को 15706 दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्स. वाया गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर चलेगी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

11 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

15 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

20 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

20 घंटे ago