Bihar

राबड़ी आवास पहुंचे DGP आरएस भट्टी, तेजस्वी यादव से मुलाकात में क्या हुई बात, हलचल तेज

बिहार के नए डीजीपी आरएस भट्टी पदभार संभालने के बाद से ही एक्शन मोड में दिख रहे हैं. एक तरफ वे पुलिस अधिकारियों की मीटिंग करके व्यवस्था को ठीक करने में लगे हैं. वहीं दूसरी तरफ सरकार के प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी कर रहें हैं. इसी कड़ी में डीजीपी आरएस भट्टी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंचे हैं. यूं तो इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है. पर दोनो की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. इससे पहले पदभार लेने के बाद आरएस भट्टी ने सीएम नीतीश से उनके आवास जाकर मुलाकात की थी.

आज यानी गुरुवार को डीजीपी आरएस भट्टी सीधा तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे हैं. दरअसल लालू परिवार से आरएस भट्टी का रिश्ता काफी पुराना रहा है. लालू के शासनकाल में भट्टी ने कई अहम ज़िम्मेदारियां निभाई थी. दोनों की मुलाकात अहम मानी जा रही है. वहां वे लॉ एंड ऑर्डर पर भी चर्चा कर सकते हैं. ये संभव है कि इस मुलाकात में तेजस्वी अपनी सलाह भी डीजीपी को दें, जिससे कि व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिले. वही डीजीपी भी अपनी योजनाओ की चर्चा कर सकतें हैं. विधि व्यवस्था को लेकर विपक्षी बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर रहे हैं. ऐसे में इस पर चर्चा हो सकती है.

बता दें कि बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी पहली मीटिंग में बिहार के DGP राजविंदर सिंह भट्टी ने सीधे शब्दों में सभी जिलों के SP और थानेदारों को चेता दिया है. उन्होंने कहा कि क्रिमिनल को नहीं दौड़ाओगे तो वो आपको दौड़ाएगा. चुन लो दोनों में से क्या करना है और मैं देखूंगा कि आप क्रिमिनल को दौड़ा रहे हो या नहीं. इस बैठक में आरएस भट्टी ने क्राइम कंट्रोल को लेकर खास निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने साफ कह दिया है कि अपराध और अपराधी दोनों मुझे बर्दाश्त नहीं. मीटिंग में डीजीपी ने सभी अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

बतातें चलें कि पुलिस मुख्यालय के ऑडिटोरियम से ही DGP आरएस भट्टी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी रेंज के IG, DIG, सभी जिलों के SSP/SP, SDPO और सभी थानेदारों से जुड़े हुए थे. उन्होंने कहा कि मैं आऊंगा आपके जिलों में. प्रोग्राम बना रहा हूं और उन्हीं थानों में जाऊंगा जहां क्राइम सबसे अधिक है. पुलिस सभा भी करेंगे. पुलिस लाइन भी जाएंगे. थानेदारों से भी बात करेंगे. DGP ने साफ कहा कि क्रिमिनल को दौड़ाओ क्राइम कम होगा. मैं ये मानने को तैयार नहीं हूं कि आप क्रिमिनल को दौड़ा नहीं सकते. इसलिए उन्हें दौड़ाओ.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

34 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago