Bihar

पदभार के तीसरे दिन ही एक्शन मोड में नए DGP, बड़े अफसरों से लेकर सभी जिलों के थानेदार संग बैठक आज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के नए डीजीपी (Bihar New DGP) आरएस भट्टी (RS Bhatti) बुधवार को राज्य के पुलिस अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक करेंगे। डीजीपी एक बार में सभी जिलों के थानेदार से लेकर पुलिस मुख्यालय में बैठे एडीजी व डीजी स्तर के अधिकारियों से संवाद करेंगे। सभी जिलों के पुलिस कप्तान भी डीजीपी के साथ बैठक में शामिल होंगे। यह नए डीजीपी की राज्य भर के पुलिस अधिकारियों के साथ पहला औपचारिक संवाद होगा।

सूत्रों के अनुसार, बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। नए डीजीपी के साथ होने वाली बैठक में सभी क्षेत्रीय आइजी-डीआइजी को पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। इसके अलावा डीजी व एडीजी स्तर के अधिकारी भी पुलिस मुख्यालय में होने वाली बैठक में मौजूद रहेंगे। सबसे खास बात कि राज्य के एक हजार से अधिक थानों के प्रभारी भी डीजीपी की बैठक में आनलाइन जुड़ेंगे। इसके लिए थानेदारों को लिंक उपलब्ध करा दिया गया है। सभी जिला कप्तानों की ओर से थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे जहां रहें, वहीं से बैठक में जुड़ेंगे।

मुख्यालय में देर शाम तक घूमती रहीं फाइलें

डीजीपी आरएस भट्टी के पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को उनका पहला दिन रहा। मुख्यालय की गलियारों में इस बदलाव की आहट देखी जा सकती थी। अमूमन शाम छह बजे के बाद खाली-खाली लगने वाले मुख्यालय में देर शाम तक अफसर व कर्मचारी काम में व्यस्त दिखे। मुख्यालय के गलियारों में फाइलें इधर से उधर दौड़ती रहीं। बड़े पुलिस अधिकारी भी देर तक अपने-अपने कमरों में दिखे। डीजीपी कंट्रोल रूम में भी अफरा-तफरी जैसी िस्थति रही। दिनभर अलग-अलग फाइलें तैयार की जाती रहीं। अधिकारी बस इतना ही कहते रहे कि अभी बहुत काम है।

मीटिंग की तैयारी करते रहे जिला कप्तान

डीजीपी के साथ बुधवार को होने वाली बैठक को लेकर क्षेत्रीय आइजी, डीआइजी व जिला कप्तान भी दिनभर तैयारी में व्यस्त रहे। खासकर हाल के दिनों में जिले में हुए अपराध, हत्या, लूट आदि का डाटा अपडेट किया जाता रहा। शराब से जुड़ी कार्रवाई और बरामदगी से जुड़े आंकड़ों की फाइल भी तैयार की जाती रही।

गुरुद्वारे में टेका मत्था, मुख्य सचिव से की मुलाकात

डीजीपी आरएस भट्टी ने डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार की सुबह तख्त हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। डीजीपी करीब सवा सात बजे गुरुद्वारा पहुंचे और आधे घंटे से अधिक देर तक रुके। करीब आठ बजे वह पटना सिटी से निकल गए। बुधवार को ही डीजीपी ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से भी शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्य सचिव ने उन्हें शुभकमानाएं दीं।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

6 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago