Bihar

जनता BJP से लेगी हिसाब, CM नीतीश बोले-2024 में भारी बहुमत से जीतेंगे, अब थर्ड फ्रंट नहीं मेन फ्रंट बनेगा

जदयू के खुला अधिवेशन में जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए सीएम ने कहा कि 2024 में भारी बहुमत से जीतेंगे. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी अपने ही सहयोगी पार्टी को कमजोर करने की साजिश रचते रहती है. इसलिए हमलोगों ने बीजेपी का साथ छोड़कर 7 दलों के महागठबंधन से नाता जोड़ा है. बिहार के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर गैर बीजेपी पार्टियों को एकजुट कर केन्द्र की सत्ता से बीजेपी को बेदखल किया जाएगा.

पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित खुला अधिवेशन को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. बीजेपी पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के चुनाव में हम उनको सपोर्ट कर रहे थे और वो लोग साजिश करके हमारे प्रत्याशी को हराने का काम कर रहे थे. इसलिए हमारी संख्या कम हो गई. जबकि 2005 से लगातार उनकी संख्या बीजेपी के विधायकों से ज्यादा रहती थी. प्रत्याशियों ने खुलेआम बीजेपी पर हरवाने की शिकायत की थी. कुढ़नी में जीत से बीजेपी वाले खुश हो रहें हैं. पर हिमाचल और अन्य जगह पर मिली हार की चर्चा नहीं कर रहें हैं.

नीतीश कुमार ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सबलोग एकजुट हो जाइये. अगर एकजुट होगें तो 2024 में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतेंगे. इस बार थर्ड फ्रंट नहीं बल्कि मुख्य फ्रंट पर काम कर रहे हैं. अगर उनकी सलाह दूसरे राजनीतिक दल मानेंगे तो बीजेपी को निश्चित रूप से हराएंगे. और अगर नहीं नहीं मानेगें तो वे क्या करेंगे. वे तो अपने स्तर से प्रयास कर रहें हैं. सुशील मोदी और बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि पार्टी में कुछ पद पाने के लिए मेरे खिलाफ उलटा-पुलटा बोलतें रहते हैं. ये लोग झंझट करवाकर विभेद पैदा करवाना चाहतें हैं. पर आप सभी से अपील है कि आपलोग मिलकर रहें.

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि आप 70 साल का जवाब मांगते हो तो अपना भी तो बताओ. आजादी में लड़ने वालों पर सवाल उठाते रहतें हैं, और जिन्होंने आजादी के आन्दोलन में कुछ नहीं किया. वह आज खुद को सबसे बड़ा देशभक्त बता रहें हैं. बीजेपी पर आरोप लगाते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उसने सहयोगी रहते हुए भी उनकी पार्टी को तोड़ दिया. और इस बार मणिपुर से एक विधायक आ रहे थे तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया. इससे ज्यादा गंदा काम तो हो ही नहीं सकता है, पर इसको लेकर बीजेपी को अगला चुनाव में हकीकत पता चल जाएगा.

अपने पार्टी जेडीयू की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी में हर जाति और धर्म के मानने वाले लोग हैं और वे काम कर रहें हैं. इसलिए पार्टी के बारे में कोई विभेद पैदा करने की कोशिश नहीं करे. विजेन्द्र यादव और वशिष्ट नारायण सिंह की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि वशिष्ट नारायण सिंह ने आज बढ़िया बोला है और उनके भाषण से ऐसा नहीं लगता है कि वे बीमार हैं. वहीं विजेन्द्र यादव की तारीफ करते हुए सीएम ने कहा कि ललन सिंह और विजेन्द्र यादव की मुख्य भूमिका बीजेपी छोड़कर महागठबंधन के साथ लाने में हैं. वहीं सीएम नीतीश ने पार्टी के राष्ट्रीय़ अध्यक्ष ललन सिंह को अपनी टीम में केसी त्यागी को विशेष जिम्मेदारी देने की अपील की है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

22 घंटे ago