Bihar

नीतीश कुमार की यात्रा का डेट फाइनल, इस जिले से करेंगे शुरुआत; जानिए सीएम की सियासी सफर के मायने

शराबबंदी को लेकर लोगों को पुन: जागरूक किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जनवरी से यात्रा पर निकलेंगे। उनकी यात्रा का आरंभ पश्चिम चंपारण जिले से होगा। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की गई है।

मुख्यमंत्री की इस यात्रा को इसलिए महत्व दिया जा रहा है कि हाल ही में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद कई स्तर पर शराबबंदी के औचित्य पर लोग बोलने लगे थे। जहरीली शराब से हुई मौत के बाद जब विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुआवजे को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया था तब मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा था कि मुआवजे का तो कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

उसी दौरान सदन मे उन्होंने यह घोषणा की थी कि शराबबंदी के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने को ले वह फिर से यात्रा पर निकलेंगे। लोगों को यह बताएंगे कि जो लोग शराबबंदी पर प्रश्न उठा रहे वे उनके तथा समाज के हित की नहीं सोचते।

मुख्यमंत्री की इस यात्रा के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह पूर्व की तरह एक सभा को संबोधित करेंगे। यह बताएंगे कि किस तरह से शराबबंदी के खिलाफ कुछ लोग सक्रिय हैं। सतत जीविकोपार्जन योजना के बारे में संबंधित जिले के अधिकारियों के साथ बात करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

27 मिनट ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

41 मिनट ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

2 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

4 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

9 घंटे ago