Bihar

बिहार: सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा में हंगामा, चली कुर्सियां… CTET-BTET पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने लगाये नारे

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सभी दल जोर लगा रहे हैं। आज कुढ़नी में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे। सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी CTET-BTET पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। नीतीश कुमार भाषण दे रहे थे तो दूसरी तरफ शिक्षक अभ्यर्थी ‘नीतीश कुमार नौकरी दो-नौकरी दो, शिक्षा मंत्री हाय-हाय, नीतीश कुमार शर्म करो’ के नारे लगाते हुए बहाली की मांग कर रहे थे। नारेबाजी होता देख नीतीश समर्थकों ने अभ्यर्थियों को भगाने की कोशिश की। इसमें दोनों ओर से एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। इससे थोड़ी देर के लिए स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने मामले को संभालते हुए वहां से अभ्यर्थियों को हटा दिया।

नीतीश ने की डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश

अभ्यर्थियों के चले जाने के बाद नीतीश कुमार ने अपने भाषण के जरिए डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की। सीएम नीतीश ने कहा कि ‘अभी यहां पर कुछ लोग विरोध करते हुए दिखाई दे रहे थे। अभी चले गए। मैं उनको बताना चाहता हूं कि उन लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए। इसके बारे में शिक्षा मंत्री को पता है। जो भी घोषणा की जाएगी वो पटना से होगी। यहां पर घोषणा करना उचित नहीं है। यह बात आप सब को पता है कि जहां चुनाव होता है, वहां नई घोषणा नहीं होती है।’

बिहार में 10 लाख लोगों को देंगे नौकरी: नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि हम लोग पूरे बिहार में 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। 10 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। यह सब काम हम लोग कर रहे हैं। लोगों के उत्थान और विकास का काम कर रहे हैं। लोगों की पढ़ाई-लिखाई, इलाज, व्यापार के लिए काम कर रहे हैं। व्यापार के लिए हम बड़ी मदद कर रहे हैं।

सरकार को सबकी चिंता: नीतीश कुमार

सीएम नीतीश ने कहा कि सरकार को सबकी चिंता है। हम लोग सबके कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। अधिक से अधिक बहाली हो, इसके लिए काम कर रहे हैं। सभा में आकर या मीटिंग में जाकर पोस्टर दिखाने की जरूरत नहीं है। हम लोग तो पहले ही कह चुके हैं कि हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार देना है। इसलिए चिंता मत करिए। सीएम ने आप लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने हित में वोट करिएगा। आपको जो सही लगे उसी हिसाब से वोट कीजिए। काम तो हम करते रहेंगे। सरकार सबके हित में काम करती रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

25 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago