Bihar

बिहार नगर निकाय चुनाव पर एक बार फिर खतरा! सुशील मोदी ने प्रत्याशियों को दे डाली नसीहत, ‘सोच-समझ कर करें खर्च’

बिहार नगर निकाय चुनाव की घोषणा राजू निर्वाचन आयोग ने एकबार फिर भले ही कर दी हो; मगर इस पर एक बार फिर सवाल खड़े किए जा रहे हैं और चुनाव फिर टलने का खतरा बताया जा रहा है. पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों मे चुनाव की तिथि घोषित करने के बाद कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. पूर्व डिप्टी सीएम और राजयसभा सांसद सुशील मोदी ने सवाल उठाते हुए कहा है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर बिहार सरकार ने जल्दीबाजी दिखाई है.

सुशील मोदी ने कहा कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की आदेश की अवहेलना की है. आनेवाले दिनों में सरकार की फिर फजीहत होने वाली है. सुशील मोदी ने कहा कि जो रिपोर्ट बनाई गई है उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए और नए लोगों को भी चुनाव लड़ने की छूट मिलनी चाहिए. मोदी ने कहा जो चुनाव लड़ने वाले है वो पैसे खर्च न करे क्योंकि एक सप्ताह के अंदर कुछ भी हो सकता है.

सुशील मोदी के दावे पर सरकार ने उठाया सवाल

नगर निकाय चुनाव को लेकर सुशील मोदी के चुनाव टलने के दावे के बाद जेडीयू और राजद ने सवाल खड़ा करते हुए चुनाव रोकने की साजिश करार दिया है. जेडीयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार आयोग को रिपोर्ट बनाकर दिया गया. राज्य निर्वाचन ने तारीखों की घोषणा की है; इसमें सुशील मोदी को क्या तकलीफ. सुशील मोदी चुनाव को टालना चाहते हैं इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं. सुशील मोदी का लक्ष्य चुनाव को रोकना है. वहीं वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि सुशील मोदी नहीं चाहते कि चुनाव हो और अति पिछड़ों को आरक्षण मिले. बीजेपी हमेशा अतिपिछड़ों के खिलाफ रही है इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं. बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक रिपोर्ट तैयार की गई है.

जानिए नगर निकाय चुनाव में कहां है पेंच

नगर निकाय चुनाव को लेकर बिहार में राजनीति गरमाई हुई है. नगर निकाय चुनाव की घोषणा पहले ही की गई थी, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव को अगले आदेश तक रद्द करने की घोषणा कर दी थी. बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कोर्ट के आदेश के बाद आयोग बनाया और रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी. इसके बाद चुनाव की तिथियों की घोषणा हुई. अब सरकार द्वारा सौपीं गई रिपोर्ट पर सवाल खड़ा किया जा रहा है और नए लोगों को चुनाव नहीं लड़ने के बजाय पुराने नामांकन करने वाले लोगों को ही चुनाव लड़ने की अनुमति देने पर सवाल खड़ा किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

3 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

8 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago