समस्तीपुर :- यूं तो खाकी पर आये दिन सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में समस्तीपुर पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है, जहां शराब मामले में गिरफ्तार एक नाबालिग बच्चे को हथकड़ी पहनाकर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा और फिर उसे न्यायालय में पेश किया।
मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबाद्धा गांव की है। जहां पुलिस की QRT नंबर 112 पर शिकायत की गई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच आधे बोतल शराब के साथ किशोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किशोर की पहचान कोरबद्धा वार्ड संख्या-7 निवासी उमेश राम के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है।
परिजन का आरोप है कि उसका पुत्र आठवीं कक्षा का छात्र है और उसकी उम्र 16 वर्ष है। परिजन का कहना है कि मुफस्सिल थाने की महिला पुलिस मित्र जो उसके गांव की है उसके साथ काफी वर्ष से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उसके द्वारा घर के बगल में आधा बोतल शराब छुपाकर रख उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। पीड़ित परिवार अब इंसाफ की फ़रियाद कर रहा है।
वहीं इस मामले पर सदर DSP शेहबान हबीब फखरी का बताना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच कराई जाएगी अगर नाबालिग को हथकड़ी लगाने की बात सामने आती है तो दोषी पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं पुलिस मित्र पर लगाए गए आरोप की भी जांच करायी जाएगी।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…