Bihar

बिहार: 9वीं की छात्रा ने जलकुंभी से बनाए सेनेटरी पैड, जानिए क्यों हैं खास

जलकुंभी से बनेगा सैनिटरी पैड? इस असंभव को संभव किया है मुजफ्फरपुर में पढ़ने वाली नौंवी कक्षा की छात्रा कुमारी सलोनी ने। सलोनी की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस ने इस प्रोजेक्ट का चयन किया है।

सलोनी ने बताया कि सैनिटरी पैड हर घर-परिवार की जरूरत है। इसे देखते हुए उन्होंने अपने घर के पीछे अवस्थित तालाब में मौजूद जलकुंभी का अध्ययन करने पर पाया कि इसकी प्रकृति जल को सोखने वाली होती है। इस संबंध में पहले अपनी क्लास टीचर से बातचीत की। फिर अपनी मां और क्लास टीचर की प्रेरणा से जलकुंभी से सैनिटरी पैड बनाने में सफलता हासिल की। इसे बनाने में एक से डेढ़ महीने का वक्त लगता है। सलोनी ने सरकारी स्कूल में होने वाली पढ़ाई पर भी संतोष व्यक्त किया।

मुजफ्फरपुर के एमआरएस हाई स्कूल में पढ़ने वाली सलोनी ने जलीय क्षेत्रों से घिरे मनियारी और आसपास इलाकों में उगने वाले जलकुंभी का प्रयोग कर सैनिटरी पैड बनाने में सफलता हासिल की। छात्रा ने ये प्रोजेक्ट अपनी साइंस टीचर अल्का राय की देखरेख में पूरा किया।

स्कूल के शिक्षक भी सलोनी की इस सफलता से खुश है। शिक्षकों का कहना है कि पहली बार स्कूल की किसी छात्रा का चयनर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। छात्रा सलोनी की मां का कहना है कि स्कूल की साइंस टीचर अल्का राय की देखरेख में उनकी बेटी ने इस प्रोजेक्ट को पूरा किया।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

3 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

5 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

5 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

6 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

16 घंटे ago