Bihar

मोइनुलहक स्टेडियम की बदहाली के कारण बिहार से रणजी ट्रॉफी की मेजबानी छिनने का संकट टला, अब ऊर्जा स्टेडियम में होंगे मैच

बिहार से रणजी ट्रॉफी की मेजबानी छिनने का संकट टल गया। लेकिन, मोइनुलहक स्टेडियम की मौजूदा स्थिति को रणजी के मानक के अनुकूल नहीं पाए जाने के कारण मैच का वेन्यू बदल गया है। अब ऊर्जा स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले होंगे। 13 दिसंबर से रणजी ट्राफी के मैच में बिहार का मुकाबला अरूणाचल प्रदेश से होगा।

हालांकि मोइनुलहक स्टेडियम में रणजी मैच के अनुकूल तैयारी कई दिनों से चल रही थी, लेकिन बीसीसीआई मोइनुलहक स्टेडियम की स्थिति से संतुष्ट नहीं था। ऐसे में बिहार से रणजी की मेजबानी छिनने का संकट उत्पन्न हो गया था।

आखिरकार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के आग्रह पर बीसीसीआई ने मेजबानी रद्द करने के बजाए मैच का वेन्यू बदल दिया है। इस तरह 13 दिसंबर से होने वाला मैच अब मोइनुलहक के बदले ऊर्जा स्टेडियम में होगा।

मोइनुलहक स्टेडियम की स्थिति खराब

मोइनुलहक स्टेडियम की मौजूदा हालत यह है कि इसमें ग्राउंड व पिच को छोड़ कुछ भी ठीक नहीं है। यही वजह है कि तीन-चार साल पहले से प्रशासन के आदेश से मैदान के अंदर दर्शकों की इंट्री बंद है। ऐसा इसलिए कि दर्शक गैलरी कब ध्वस्त हो जाए, बताना मुश्किल है। बावजूद इसके अभी हाल ही में कूच बिहार ट्राफी के मैच हुए थे। उसी आधार पर रणजी ट्राफी के दो मैचों की मेजबानी बिहार को मिली है। पहला मैंच 13 दिसंबर को बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश और दूसरा मैच 3 जनवरी से होना है। इससे पहले 2020 में रणजी के मैच बिहार में हुए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

58 मिनट ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

6 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

7 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

8 घंटे ago