बिहार की राजधानी पटना में तैनात बीएमपी की एक महिला सिपाही का अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकी देने का मामला सामने आया है। बीएमपी के ही एक चालक सिपाही पर आरोप लगा है। वह फिलहाल पटना के बाहर तैनात है। उसने इंस्टाग्राम पर महिला सिपाही के दोस्त को अश्लील वीडियो भेज दिया।
इस मामले में महिला सिपाही ने बीएमपी के अधिकारियों से भी शिकायत की। मगर आरोपी पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। आखिर में महिला सिपाही ने बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज करवाया है।
आरोप है कि सिपाही ने उसके इंस्टाग्राम पर जुड़े एक दोस्त को भी अश्लील वीडियो भेजी। महिला सिपाही ने इन सभी बातों की शिकायत अपने अधिकारियों से की। लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। तब कहीं जाकर पीड़िता ने केस दर्ज करवाया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
आरोपी के खिलाफ महिला सिपाही ने कई तरह के साक्ष्य भी दिए हैं। कुछ स्क्रीन शॉट और मैसेज भी उसने पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…
नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…