Bihar

लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट आज:बेटी रोहिणी के साथ सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती, परिवार के भी मिलने-जुलने पर रोक

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट आज होना है। इसके लिए प्रक्रिया 3 दिसंबर से शुरू हो गई है। लालू को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है और उनकी सभी तरह के जरूरी टेस्ट पूरे हो चुके हैं। उनकी बेटी डॉ. रोहिणी आचार्या उन्हें किडनी डोनेट कर रही हैं। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। दोनों की जांच पहले भी की गई थी। दोनों का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू प्रसाद का किडनी ट्रांसप्लांट होना है।

पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और तेजस्वी यादव भी सिंगापुर में

लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्या को परिवार के किसी सदस्य से मिलने पर अस्पताल की ओर से रोक भी लगा दी गई है। सोमवार को ऑपरेशन किया जाएगा और ऑपरेशन के 48 घंटे बाद उन्हें शीशे की दीवार के पार से परिवार के लोग देख सकेंगे। लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी मीसा भारती, बेटे तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद के करीबी सुनील कुमार सिंह, भोला यादव और सुरेन्द्र यादव सिंगापुर में हैं। किडनी डोनेट करने वाली बेटी रोहिणी आचार्या का परिवार सिंगापुर में ही सेटल है।

लालू प्रसाद के फॉलोवर्स दुआएं मांग रहे

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू को किसी से मिलने जुलने पर काफी सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। लालू प्रसाद के समर्थक उनके सफल किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पटना में भी दुआएं कर रहे हैं। पूजा- पाठ, हवन भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए लोग दुआएं मांग रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

18 घंटे ago