Bihar

बिहार में शकील ने जिवित अवस्था में ही नीलम के हाथ-कान और स्त’न काटे, भागलपुर में दिल्ली की श्र’द्धा जैसी ह’त्या

बिहार की नीलम की दिल्ली की श्रद्धा की तरह ही हत्या कर दी गई। उसी के गांव के शकील ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला के हाथ, कान और स्तन काट डाले। आरोपियों ने उसका पैर भी काटने की कोशिश की, लेकिन किसी के आने की आहट सुनकर दोनों भाग निकले। इलाज के लिए ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।

शनिवार को पीरपैंती थानाक्षेत्र के छोटी दिलौरी के पास सड़क किनारे नीलम देवी (40 वर्ष) की धारदार हथियार से काट-काटकर हत्या कर दी गई। पीरपैंती बाजार के मोहम्मद शकील ने महिला के सिर पर पीछे से हमला किया। फिर उसे सड़क के नीचे खेत में गिरा दिया। वहां पहले से हथियार के साथ मौजूद शकील के भाई मोहम्मद शेख जुद्दीन के साथ मिलकर महिला के हाथ, कान और स्तन काट डाले।

मौके पर एक की चप्पल और गमछा पड़ा हुआ था। पीरपैंती पुलिस ने घटनास्थल से टूटी चुड़ियां और खून से सनी मिट्टी भी बरामद की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी शकील और उसके साथी मोहम्मद जुद्दीन को गिरफ्तार किया है।

मां ने बेटे को बताई पूरी वारदात

महिला के बेटे कुंदन ने बताया कि वह अपनी मां को साइकिल पर लेकर पीरपैंती बाजार गया था। घर लौटने के दौरान सिंघिया पुल से कुछ दूर आगे मां को उतारकर वह बासा में रुक गया। मां पैदल ही घर जाने लगी। उसी समय शकील और जुद्दीन ने वारदात को अंजाम दिया।

उधर से गुजर रहे एक राहगीर ने चीखना-कराहना सुनकर पिता अशोक यादव को फोन कर घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर खून से लथपथ मां ने बेटे को बताया कि पीरपैंती बाजार के शकील ने एक व्यक्ति के साथ मिलकर धारदार हथियार से मेरे अंग काट दिए हैं। किसी को आता देख दोनों वहां से भाग गए।

पुलिस ने बरामद किया हथियार

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है। आरोपियों ने मुर्गी काटने वाले चॉपर से महिला के अंगों को काटा था। पुलिस ने इसके अलावा आरोपियों के घर से और भी हथियार बरामद किए हैं।

मृतका की दुकान पर आता था आरोपी

मृतका के पति अशोक यादव ने बताया कि वह किराने की दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी नीलम भी दुकान में बैठती थी। बिना काम के मोहम्मद शकील उसकी दुकान पर आता था। अक्सर बिना काम के आता था तो पत्नी ने मना कर दिया कि तुम्हारा चरित्र खराब है इसलिए दुकान पर मत आना।

मना करने पर शकील ने दुकान पर आना बंद कर दिया था, लेकिन खुन्नस पाल बैठा था। जिस जगह पर घटना हुई, उससे कुछ ही दूरी पर शकील मियां खेती करता था। वहीं पर मृतका का भी खेत है।

महिला की हत्या के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है। तनाव को देखते हुए 5 थानों की पुलिस के साथ एसडीओ मधुकांत और एसडीपीओ शिवानंद सिंह अन्य अफसरों के साथ कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पैसे के लेन-देन को लेकर था विवाद: पुलिस

एसडीओ और एसडीपीओ ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। एसएसपी बाबूराम ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि मृतका ने आरोपी से कुछ पैसे उधार लिए थे। पैसे लौटाने को लेकर एक माह पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। शनिवार को इसी को लेकर आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। गांव में तनाव नहीं है। एहतियात के तौर पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। कुछ शरारती तत्व अफवाह फैला रहे हैं। अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago