Bihar

बिहार की इस जेल में जमीन के नीचे से निकले 35 फोन, जेलर समेत तीन कर्मी सस्पेंड

बिहार के भोजपुर में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. बढ़ते अपराध के जेल कनेक्शन को ढूंढ़ते हुए जब जेल में छापेमारी की गई तो अधिकारियों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई. दरअसल आरा की जेल परिसर से एक-दो नहीं बल्कि 35 मोबाइल मिले हैं. एक साथ इतने मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया.

इस घटना से अचंभित हुए अधिकारियों ने जेल के उपाधीक्षक समेत तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है साथ ही 15 कैदियों को दूसरे स्थानों पर भेजने की अनुशंसा की है. हाल के दिनों में बढ़ते अपराध के कारण भोजपुर काफी सुर्खियों में रहा है. बढ़ते अपराध का ही नतीजा था कि डीएम राजकुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को पत्र लिखकर जिले की विधि व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया था. इसके बाद जिला प्रशासन की नजर भोजपुर जेल पर थी.

पिछले दिनों डीएम राजकुमार और एसपी संजय सिंह ने जेल में छापेमारी कर भारी संख्या में मोबाइल बरामद किया था. उसके बाद डीएम राजकुमार ने जेल के सुपरिटेंडेंट को जेल की व्यवस्था सुदृढ़ करने और समय-समय पर छापेमारी करने का निर्देश दिया था. शनिवार को जेल सुपरिटेंडेंट संदीप कुमार ने जेल में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान जेल से 35 मोबाइल, चार्जर और सिम बरामद किए गए.

जेल अधीक्षक ने इसे बड़ी लापरवाही मांगते हुए तत्काल जेल उपाधीक्षक सरवर इमाम खान को निलंबित किया. इसके अलावा रक्षित उच्च कक्षपाल एजाज अहमद, कक्षपाल जितेंद्र कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है. जमीन में 5 से 6 फीट अंदर कैदियों ने मोबाइल गाड़कर रखा था. वार्ड नंबर 7 से 14 और 6 से 10 के पीछे बने बाथरूम में जमीन के नीचे 6 से 7 फीट गड्ढे में कई मोबाइल दबाए गए थे. जेल अधीक्षक ने इसे गंभीर मामला मानते हुए लापरवाही के आरोप में जेल उपाधीक्षक सरवर इमाम खान सहित तीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

जेल प्रशासन को इस बात का अंदेशा है कि जेल के अंदर कक्षपालो ने एक संगठित गिरोह बना रखा है और उन्हीं के माध्यम से जेल के अंदर मोबाइल की सप्लाई की जाती है. जिनके पास से मोबाइल मिला है उन कैदियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया जा रहा है और 15 कैदियों को दूसरे जेल में भेजने की अनुशंसा आईजी जेल से की गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

14 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

15 घंटे ago