Bihar

इश्क में बेकरारी: बिहार के छपरा में शादी से पहले ही मंगेतर फरार, FIR के बाद मंदिर में लिए 7 फेरे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

कहते हैं कि जब इश्क की आंधी चलती है तो कई रश्म व रिवाज पीछे छूट जाते हैं। बेताब धड़कते दिल सारी दीवारें तोड़कर एक हो जाते हैं। बिहार के छपरा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां शादी की तारीख आने से पहले ही दूल्हा-दुल्हन फरार हो गए। बरामदगी के बाद पुलिस और परिजनों ने मिलकर मंदिर में दोनों की शादी करवा दी।

जानकारी के मुताबिक पानापुर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव की लड़की संध्या और दरियापुर थाना के अकबरपुर निवासी बोलबम सहनी की शादी तय हो गई थी। दोनों के बीच इंगेजमेंट की रस्म भी पूरी हो गई थी। दोनों परिवार शादी की तैयारी में जुट गए थे। इसी बीच किसी कारण से शादी की तारीख को टालना पड़ा और तय हुआ अगले साल फेरे लगेंगे।

इंगेजमेंट हो जाने के बाद युवक बोलबम और युवती संध्या एक दूसरे के करीब आ गये थे। उनके बीच प्यार भरी लंबी बातचीत होती थी। शादी की तारीख टल जाने से दोनों बेकरार थे। मोहब्बत में दूरी शायद उनसे बर्दाश्त नहीं हुई। 4 दिन पहले संध्या और बोलबम एक साथ फरार हो गए।

शादी तय होने के बाद संध्या के गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। उसके परिजनों ने स्थानीय पानापुर थाने में मामले का एफआईआर दर्ज करा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला शादी की तारीख टल जाने के कारण वह अपने मंगेतर बोल बम सहनी के गायब हो गई थी। दोनों तुरंत शादी करने पर आमादा थे। शुक्रवार की रात स्थानीय राम जानकी मंदिर में पुलिस ने दोनों की शादी करवा दी। इस दौरान दोनों पक्ष के परिजन भी मौजूद रहे। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

13 घंटे ago