Bihar

सुशांत केस: बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे ने मोर्चरी अटेंडेंट के बयान को बताया ‘चौंकाने वाला’, की जांच की मांग

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। फिलहाल उनके निधन का यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बताया जा रहा था कि उन्होंने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी, लेकिन उनके परिवार ने संदेह जताते हुए अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मामले में एक वीडियो के चलते अब नए मोड़ आ गया है, जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया है कि सुशांत की बॉडी को देखकर उनकी मौत आत्महत्या नहीं लग रही थी, क्योंकि उनके शरीर पर चोट के निशान थे। अब इस मामले पर बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, महाराष्ट्र सरकार बदलने से उम्मीद जगी है कि अब सच सामने आ सकता है और पूरी स्थिति की जांच के लिए एक एसआईटी भी गठित की गई है।

गुप्तेश्वर पांडे ने बातचीत जारी रखते हुए महाराष्ट्र पुलिस पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि बिहार से भेजे गए अधिकारियों की एक टीम के प्रति मुंबई पुलिस ने अच्छा व्यवहार नहीं किया था और तब मुझे लगा कि वे कुछ छिपा रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी को एक घर में नजरबंद कर दिया था।

तो सुलझ गया होता मामला

साथ ही उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए उनकी टीम को जो वक्त मिलना चाहिए था वो नहीं मिला, अगर हमको 15 दिनों का समय मिलता तो ये मामला सुलझ गया होता। उन्होंने ये भी कहा, क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन को एसआईटी के साथ सभी साक्ष्य साझा करने चाहिए ताकि न्याय मिल सके।महाराष्ट्र-बिहार पुलिस के बीच हुई रस्सा कस्सी

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बिहार पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस के बीच केस को लेकर खूब रस्सा कसी हुई थी और गुप्तेश्वर पांडे कथावाचक से पहले उन दिनों बिहार पुलिस के डीजीपी हुआ करते थे।

वहीं, खुद को सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम टीम का हिस्सा बताने वाले व्यक्ति का वीडियो वायरल होने के बाद दिवंगत अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोमवार देर रात ट्वीट कर लिखा, अगर इस साक्ष्य में एक प्रतिशत भर भी सच्चाई है तो हम सीबीआई से आग्रह करते हैं कि वह इसको गंभीरता से देखे। हमें हमेशा से विश्वास है कि आप लोग निष्पक्ष जांच करेंगे और हमें सच बताएंगे। हमारा दिल अभी तक केस में कुछ भी न मिल पाने के लिए दर्द करता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बंद घर में घुसे चोर, नगदी और सोने के जेवरात लेकर फरार; मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह में वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधीनगर भूईधारा डीह मोहल्ले में चोरों ने एक बंद…

4 मिनट ago

JDU की नई प्रदेश कार्यकारिणी में निशांत कुमार की एंट्री, पहली बार संगठन में मिली जगह, 137 सदस्यीय टीम का ऐलान

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी नई…

2 घंटे ago

हाजीपुर: रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर महिला सब इंस्पेक्टर निलंबित, 2 हजार रुपये के लेन-देन की चर्चा

वैशाली के कटहरा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का कथित तौर पर रिश्वत लेते…

2 घंटे ago

संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क न्यायिक सेवाओं की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में अब पीछे बैठे यात्री ने हेलमेट नहीं पहना तो लगेगा भारी जुर्माना, डीएम का सख्त निर्देश

समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत…

4 घंटे ago

शहर से सटे धुरलख में डिपो के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला व्यवसायी का शव, परिजनों ने ह’त्या की आशंका जतायी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 में गुरुवार की सुबह उस समय…

7 घंटे ago