Bihar

दिन में BPSC की करता था तैयारी, रात होते ही निकल जाता शराब की होम डिलीवरी करने, पकड़े जाने पर फूट-फूटकर रोने लगा छात्र

बिहार में शराब की बिक्री और सेवनको रोकने के लिए पुलिस ने एड़ी चोटी एक कर दी है लेकिन इसके शौकीन लोग पीने और बेचने का कोई ना कोई नया तरीका निकल ही लेते हैं. अब पटना में किताबों के बीच शराब रख कर होम डिलीवरी करने वाले एक गिरोह का पता चला है. छपरा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो छात्र सोनपुर से वैशाली लाकर शराब बेचने लगा. मामला सामने आने के बाद छात्र के पास से बैग में रखे 25 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की गई. इस गिरोह में कई अन्य छात्र भी है शामिल है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है.

पढ़ाई की आड़ में शराब का कारोबारः

हाजीपुर उत्पाद विभाग ने खुलासा करते हुए शराब से जुड़े एक ऐसे गिरोह का उद्भेदन किया है जो पढ़ाई के साथ-साथ शराब की तस्करी में लिप्त था. विभाग की टीम ने जब गुप्त सूचना पर हाजीपुर शहर के जौहरी बाजार रोड से स्कूटी सवार एक युवक को पकड़ा तो होम डिलीवरी करने वाले एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ जो पढ़ाई की आड़ में शराब का कारोबार करता था. पकड़ा गया युवक दिन के उजाले में बीपीएससी की तैयारी पटना की एक कोचिंग में करता था और रात होते ही शराब की डिलीवरी करता था. युवक का नाम आशुतोष राज है जो सोनपुर का रहने वाला है. इसे टीम ने 25 पीस टेट्रा पैक शराब से साथ पकड़ा है, जो एक बैग में रखकर स्कूटी से हाजीपुर डिलीवरी देने आया था.

फूट-फूट कर रोने लगा आरोपीः

उत्पाद विभाग के द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी आशुतोष कुमार पहले तो फूट-फूट कर रोने लगा और फिर उसने बताया कि वह बेहद गरीब है. अपनी पढ़ाई को पूरा करने के लिए वह दोस्तों के झांसे में आकर शराब बेचने के धंधे में लग गया था. उसने उत्पाद विभाग को यह भी बताया था कि छपरा में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ज्यादा सक्रिय है, इसलिए वह सोनपुर से शराब लेकर हाजीपुर बेचने आया था. लेकिन कैमरे के सामने उसने जबरदस्त तरीके से अपनी बातों से पलटा और कहा कि एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट लिया था और जब पुलिस ने पकड़ा तो फरार हो गया.

छात्र पटना में करता है बीपीएससी की तैयारीः

उत्पाद इंस्पेक्टर अजित कुमार ने बताया कि इसके अलावे कुछ और छात्र हैं, जो पढ़ाई के साथ-साथ किताबों के बीच बैग में शराब रखकर होम डिलीवरी करते हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक पटना के बोरिंग रोड स्थित एक आईएएस कोचिंग संस्थान में बीपीएससी की तैयारी करता है और साथ ही शराब की डिलीवरी का भी काम करता है. हालांकि गिरफ्तार युवक ने उत्पाद विभाग की टीम को बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह कुछ दोस्तों के कहने पर इस धंधे में आया, लेकिन कैमरे पर युवक ने कुछ और ही कहानी सुनाई.

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

5 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

6 घंटे ago