Bihar

बिहार: कोचिंग टीचर के साथ भागकर छात्रा ने की शादी, बोलीं..पति और ससुरालवालों को खरोंच आया तो मम्मी-पापा को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाऊंगी

बिहार के बेतिया में एक लड़की अपने कोचिंग टीचर के साथ भागकर शादी कर ली। उसने वीडियो जारी कर कहा- मैं खुद पति (प्रेमी) के साथ शादी कर भागी हूं। मेरे मम्मी-पापा झूठ का पति और उनके परिजनों पर FIR दर्ज करवा परेशान कर रहे हैं। अगर ससुराल वाले को खरोंच भी आया तो मम्मी-पापा को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाऊंगी। मेरे मां-पिता को पता ही होगा मैं कितनी जिद्दी हूं।

मामला चनपटिया प्रखंड के सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र का है। वीडियो में प्रेमिका अंजली कुमारी (21) ने बालिग होने और अपनी इच्छा से अफेयर में अपने कोचिंग टीचर चंदन (27) से शादी करने का दावा किया है। दोनों 12 दिसंबर को घर से भागे थे। इसके बाद लड़की के परिजन 15 दिसंबर को उसके प्रेमी और फैमिली पर बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया।

जब प्रेमी जोड़ा को इसकी सूचना मिली तो लड़की आगे आई और उसने वीडियो जारी कर प्रेमी और उसके परिजनों का बचाव किया। दरअसल, अंजली इंटर की छात्रा है और वो चंदन के कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने जाती थी। यहीं पर दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ। दोनों के घर के बीच करीब 5 KM की दूरी है।

कहा-मैंने कहा था आ जाओ नहीं तो जान दे दूंगी

अंजली ने 2 मिनट 27 सेकेंड का वीडियो जारी किया है। उसने बेतिया डीएम, एसपी और सिरसिया ओपी थाना अध्यक्ष से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में अंजली कहती है –

आज मैं आपको सच्चाई बता रही हूं। मैंने अपना घर अपनी मर्जी से छोड़ा है। जिस दिन मैंने अपना घर छोड़ा, उस दिन 12 दिसंबर था। रविवार का दिन था। दिन के 2 बज रहे थे।

मैं घर छोड़ कर खुद की मर्जी से बेतिया पहुंची। यहां अपने पति (प्रेमी) के पास फोन किया और बोली कि मैं घर छोड़ दी हूं। आना है तो जल्दी आइए नहीं तो मैं गाड़ी के नीचे आकर अपना जान दे दूंगी। यह बात सुनकर मेरे पति (प्रेमी) को आश्चर्य हुआ और उन्होंने मुझे काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन मैंने उनकी एक बात नहीं मानी। इसके बाद शादी कर हम दोनों वहां से भाग गए।

अंजली वीडियो में यह भी कहती है कि ‘अगर मेरे पति (प्रेमी) और उनके रिश्तेदारों को थोड़ा भी खरोंच आया तो मैं अपने माता-पिता और मामा के घर वालों पर FIR दर्ज करा हाईकोर्ट ही नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट तक ले जाऊंगी। क्योंकि मेरे माता-पिता को अच्छी तरह से मालूम है कि मैं कितना जिद्दी हूं।’

लड़की के पिता ने मुखिया समेत पांच पर दर्ज कराया है मामला

वहीं, इस मामले में अंजली के पिता ने सिरिसिया ओपी थाना में आवेदन देकर चरगाहा पंचायत के मुखिया प्रियंका देवी समेत पांच लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दिएउ आवेदन में बताया है कि उनकी 20 वर्षीय बेटी घर से मिश्रौली चौक 12 दिसंबर को कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पूर्व से घात लगाए चंदन महतो (27) ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मेरी बेटी का बोलेरो से अपहरण कर लिया है।

लड़के-लड़की की खोज जारी: सिरिसिया ओपी थानाध्यक्ष

इधर, सिरिसिया ओपी थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि अपहृत युवती के पिता के आवेदन पर FIR दर्ज की गई है। सभी आरोपी फरार हैं। युवक व उसके परिजनों की तलाश जारी है। कोर्ट में फर्द बयान दिए जाने पर ही मामला स्पष्ट होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

19 मिनट ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

8 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

9 घंटे ago