Bihar

CM नीतीश का बड़ा बयान- तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेंगे 2025 का चुनाव, मुझे PM बनने की इच्छा नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अगुवाई में होगा। महागठबंधन की बैठक के बाद सीएम ने कहा कि मैं पीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं। सब बीजेपी को हटाना चाहते हैं। हमलोग भी इसी कोशिश में लगे हैं। अब आने वाला चुनाव तेजस्वी की अगुवाई में होगा।

आपको बता दें, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार पीएम मटेरियल हैं। इसके बाद कई अन्य नेताओं ने ये बात दुहराई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत है। लेकिन अब इसपर सीएम ने खुद फुल स्टॉप लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं हूं। हम सिर्फ बीजेपी को हटाना चाहते हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री ने ये बात भी कही है कि अब 2025 का विधानसभा चुनाव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अगुवाई में होगा। गौरतलब है कि सीएम नीतीश ने मंगलवार को कहा था कि अब सब तेजस्वी यादव को ही देखना है। उन्होंने कहा था कि मैंने बहुत काम किया। अब तेजस्वी यादव की बारी है। इससे पहले भी उन्होंने कई बार ये बयान दिया है कि तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाना है।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

19 घंटे ago