Bihar

PM मोदी की मां हीराबेन के निधन पर बोले CM नीतीश, कहा- मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर लगातार शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

शुक्रवार की सुबह हीराबेन के निधन की खबर आते ही हर तरफ शोक का माहौल हो गया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि मां का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। मां का स्थान इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हीरा बेन के निधन पर तेजस्वी ने व्यक्त की संवेदना

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर हीराबेन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए, लिखा प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी की माँ श्रीमती हीरा बेन के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

100 साल की उम्र में निधन

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा पंचतत्व में विलीन हो गईं हैं। पीएम मोदी ने अपनी मां को मुखाग्नि दी, गांधीनगर में एक श्मशान घाट में साधारण तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया गया। हीरा बेन का शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया था। वे 100 साल की थीं, हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के घर पर लाया गया। जहां पीएम मोदी ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा के निधन की जानकारी देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

6 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago