Bihar

बिहार: छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल के बंद कमरे में मिली लाश.. ग्रामीणों ने शिक्षकों को पीटकर बनाया बंधक

बिहार के बेगूसराय में छात्रा का शव बरामद हुआ है. वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फराडीह गांव में मध्य विद्यालय में छात्रा का शव बरामद होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई. वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस थाने ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी अमित कुमार, डीएसपी निशित प्रिया ने जांच का आदेश दिया है. वहीं ग्रामीणों ने शिक्षकों को बंधक बना लिया है.

स्कूली छात्रा की फंदे से झूलती लाश बरामद:

यह मामला वीरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मुजफ्फराडीह इलाके का है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कई ग्रामीण पहुंचे और विद्यालय में शव होने की जानकारी पुलिस को दी है. मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने कई शिक्षकों को बंधक बना लिया है. मृतक की पहचान इसी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा के रुप मे हुई है. वहीं सूचना पाकर वीरपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है.

फॉरेंसिक जांच की मांग: 

ग्रामीणों ने शव मिलने की खबर के बाद पुलिस से डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम बुलाने की मांग पर अड़े हैं. ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके कि आखिरकार बच्ची की मौत कैसे हुई. मृतक छात्रा के बारे में बताया जाता है कि बीते दिन वह विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद घर वापस नहीं लौटी थी. परिजनों ने खोजबीन की, तब जाकर पता चला कि स्कूल में लाश पड़ी है.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

28 मिनट ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago