Bihar

BSSC Paper Leak: BSSC परीक्षा रद्द होने के आसार, शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

बिहार में एक बार फिर से पेपर लीक होने की खबर है. बताया जा रहा है कि BSSC तृतीय स्नातक की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर सर्कुलेट हो गया था. जो प्रश्न परीक्षा में पूछे गए थे वहीं वायरल पेपर में भी था. इसको लेकर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच होगी, अगर पेपर लीक हुई है तो परीक्षा रद्द होगी.

दरअसल बिहार कर्मचारी चयन आयोग तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आज दो शिफ्ट में किया गया. इसी बीच पहले शिफ्ट की परीक्षा के दौरान ही कई व्हाट्सएप ग्रुप में क्वेश्चन पेपर के फोटो वायरल होने लगे. कहा जा रहा है कि यह क्वेश्चन आज हुई परीक्षा का ही था. हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इसके पहले BPSC की 67वीं पीटी की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द करनी पड़ी थी.

शुकवार को BSSC तृतीय स्नातक परीक्षा पहली पाली शुरू होते ही पेपर बाहर गया. छात्र नेता दिलीप कुमार ने वायरल क्वेश्चन पेपर के सही होने की पुष्टि की. एन कॉलेज परीक्षा सेंटर के बाहर खड़े दिलीप का कहना है कि परीक्षा देकर निकलने वाले सभी छात्रों को उन्होंने प्रश्न पत्र दिखाया है, सभी बता रहे हैं कि यही क्वेश्चन पेपर था, अभ्यर्थियों का क्वेश्चन अंदर जमा करा लिया गया है. यह परीक्षा दो दिन तक दो-दो शिफ्ट में होनी है. इसमें 9 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हो रहे हैं. यह वैकेंसी आठ साल बाद आई है. इससे पहले 2014 में यह वैकेंसी आई थी.

बता दें कि BSSC तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 23 और 24 दिसंबर को किया गया है. इसके लिए 38 जिले में 528 परीक्षा केंद्रों बनाया गया है. 2187 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में लगभग 9 लाख के करीब अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं. इस परीक्षा के जरिए 2187 पदों पर भर्ती होनी है. इस परीक्षा में अभ्यर्थी एडमिट कार्ड और फोटो युक्त पहचान पत्र के अलावा तीन किताबें भी ले जाने की अनुमति हैं. जिसमें अभीयर्थी सामान्य अध्ययन शिक्षण, गणित शिक्षण और सामान्य विज्ञान शिक्षण के लिए 1-1 टेक्स्ट बुक ले जा सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

30 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

42 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

12 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago