Bihar

बिहार में कोरोना ब्लास्ट: बोधगया में 11 विदेशी नागरिक मिले पॉजिटिव, दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे

बिहार के गया जिले में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। गया एयरपोर्ट पर की गई आरटीपीसीआर जांच में 11 विदेशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ 11 विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। आरटी-पीसीआर जांच (RTPCR) में सभी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।

बताया जाता है कि जो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वे इंग्लैंड और थाइलैंड के हैं। दरअसल कोरोना को लेकर गया एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है। इसी दौरान जांच में 11 विदेशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को बोधगया में एक होटल में आइसोलेट किया गया है।

दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए

दरअसल गया में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में कई देशों से विदेशी श्रद्धालु बोधगया पहुंच रहे हैं। दलाई लामा तिब्बती बौद्ध मोनेस्ट्री में ठहरे हुए हैं। यहां दलाई लामा 1 महीने के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान 3 दिनों तक टीचिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। 29, 30 और 31 दिसंबर को कालचक्र मैदान में टीचिंग कार्यक्रम किया जाएगा। इसे सुनने के लिए कई देशों के हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है।

होटल में सभी 11 पॉजिटिव को किया गया आइसोलेट

11 विदेशी नागरिकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर परिसर को सैनिटाइज किया गया है। गया जिला प्रशासन भी कोविड़ देखते हुए अलर्ट में आ गई है। गया जिला वासियों से मास्क पहनने के लिए अपील की रही है। जिले के सिविल सर्जन रंजन सिंह ने अपील करते हुए कहा कि जिले में दूसरे देशों ने आने वाले अब तक 11 विदेशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन सभी को होटल के रूम में आइसोलेट कर दिया गया है। घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों से अपील है कि वो जब भी भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं तो मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 घंटा ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

12 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago