वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के जरिए दुनिया भर में भारत का परचम लहराने वाले द ग्रेट खली बिहार के लोगों के फैन हो गए हैं। दरअसल भागलपुर में एक प्राइवेट स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने द ग्रेट खली आए थे। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ काफी गर्मजोशी से बातचीत की।
उन्होंने बिहार के युवाओं को मेहनती करार दिया। साथ ही उन्होंने बिहार के युवाओं को नशा से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अगर नशा ही करना है तो आप खेल में नशा करें, जिम जाएं, योगा करें और पढ़ाई कर अपने देश का मान बढ़ाएं। खली ने कहा कि नशा करने से हमारी सेहत खराब होती है। साथ ही पूरे परिवार को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
भारत में रेसलिंग का बहुत स्पोक है पर हर चीज का होता है राजनीतिकरण
खली ने कहा कि भारत में रेसलिंग का स्कोप तो बहुत है, लेकिन हर चीज का राजनीतिकरण हो जाता है. राजनीतिकरण खेल में ना हो तो भारत रेसलिंग के क्षेत्र में भी बहुत आगे जा सकता है. यूपी, पंजाब और हरियाणा में कई रेसलर इंटरनेशनल लेवल, नेशनल लेवल तक पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे कोचिंग के भी कुछ स्टूडेंट्स हैं. हमने खली ढाबा खोला है. जिसमें रैसलर्स को उचित डाइट और खाने की चीजें दी जाती हैं.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…