Bihar

बिहार पुलिस का अनोखा कारनामा, पहले थाने में मजदूरी कराया फिर पैसे के बदले दी शराब

बिहार के रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के पटनवा भुइयां टोला में पुलिस ने शराब पीने के आरोप में लल्लू भुइयां को गिरफ्तार किया. उसके पास से 5 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. उसे जेल भेज दिया गया. इसके बाद लल्लू भुइयां की पत्नी ने थानेदार पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि जो शराब पति ने पी थी उसे पुलिसवालों ने ही मजदूरी के बदले दी थी. उसने रोहतास के एसपी आशीष भारती से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है.

जांच का जिम्मा सौंपाः

इस मामले पर जब रोहतास के एसपी आशीष भारती से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. डेहरी की एएसपी नवजीत सिम्मी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है. जांच रिपोर्ट आते ही दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं मामले को लेकर भीम आर्मी के लोगों ने भी मोर्चा खोल दिया है. भीम आर्मी के बिहार प्रदेश महासचिव डॉ शैलेश सागर ने रोहतास एसपी सहित प्रदेश के वरीय पुलिस अधिकारियों से इंद्रपुरी थाने के थानेदार सहित दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. बता दें कि जिस लल्लू भुइयां को पुलिस ने गिरफ्तार कर शराब पीने के आरोप में जेल भेजा है उसे प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा भी नहर में डूबे हुए शव को निकालने के लिए बुलाया जाता था.

‘मामला संज्ञान में आया है. डेहरी की एएसपी नवजीत सिम्मी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है. जांच रिपोर्ट आते ही दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी’-आशीष भारती, एसपी

क्या लगा है आरोपः

लल्लू भुइयां की पत्नी ने बताया कि उसके पति को इंद्रपुरी ओपी थाने में साफ सफाई करने के लिए बुलाया जाता था. पुलिस कर्मियों के द्वारा उसके पति को मजदूरी के बदले शराब दे दी जाती थी. जब मजदूरी के बदले रुपये की मांग करता था तो उसे थाने से भगा दिया जाता था. दो दिन पहले बड़ा बाबू (थानेदार ) ने चौकीदार के मार्फत थाने में साफ सफाई के लिए बुलाया था. इस बार भी पैसे के बदले में शराब दे दी. शराब लेकर वह घर चला आया. जिसके बाद आसपास के ही 2 लोगों के साथ बैठकर शराब पी. जैसे ही वह दो लोग बाहर निकले उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया. जिसके बाद पूछताछ में उनदोनों ने बताया कि लल्लू भुइयां के साथ बैठकर पी है. इसी सूचना पर 20 नवंबर की रात इन्द्रपुरी पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

3 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

9 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

11 घंटे ago