Bihar

बिहार में 30 दिसंबर को पहली बार चलेगी वंदे भारत ट्रेन, इस स्टेशन पर होगा 2 मिनट का ठहराव… जानिए डिटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक मानी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बिहार से भी होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस का बिहार में 30 दिसंबर से परिचालन शुरू होगा। यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी, जो बिहार के रस्ते से गुजरेगी।

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर इस एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली यह ट्रेन रास्ते में यह ट्रेन तीन स्टेशन- बारसोई, मालदा, बोलपुर आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसमें बिहार में किशनगंज और बारसोई दो प्रमुख स्टेशनों से वंदे भारत ट्रेन गुजरेगी। हालांकि ठहराव केवल एक स्टेशन पर ही होगा।

बारसोई में होगा ट्रेन का ठहराव

रेल मंत्रालय की ओर से जारी समय सारिणी में वंदे भारत का किशनगंज में ठहराव नहीं दिया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दो मिनट के लिए बारसोई (कटिहार) में ठहराव होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, 30 दिसम्बर को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर बारसोई (कटिहार) में पहली वंदे भारत ट्रेन पहुंचेगी। यहां पूर्वी भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भव्य स्वागत किया जाएगा। बारसोई में दो मिनट के लिए ट्रेन का ठहरावा होगा। इसके बाद ट्रेन 7 बजकर 42 मिनट पर किशनगंज स्टेशन पर रुकेगी।

पीएम मोदी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बता दें, कोलकाता में शुक्रवार को होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से मुख्यमंत्री शामिल होंगे। हालांकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जगह राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पीएम मोदी के कार्यक्र में रहेंगे। वंदे भारत ट्रेन के कटिहार जिले के बारसोई में ठहराव होने से सीमांचल के जिलों के लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

7 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

8 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

17 घंटे ago