Bihar

बिहार में बालू के काले कारोबार पर बडा खुलासा: बाइक, स्कूटर, एंबुलेंस, ई रिक्शा पर ढोया गया बालू

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में बालू के काले कारोबार का नंगा सच सामने आ गया है. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक यानि CAG की रिपोर्ट में हैरान कर देने वाली बातें सामने आयी हैं. बिहार में मोटर साइकिल, स्कूटर, एंबुलेंस, ई रिक्शा, जेसीबी, कार और बस से बालू ढ़ोये गये. सरकारी कागजातों में दर्ज है कि मोटरसाइकिल से लगभग साढ़े 6 लाख टन बालू ढ़ो लिया गया. सीएजी की रिपोर्ट में ऐसे कई सनसनीखेज खुलासे किये गये हैं.

दरअसल, सीएजी ने बिहार में खान और भूतत्व विभाग के कामकाज की जांच की थी. इसमें ही ये चौंकाने वाली बातें सामने आयी हैं. सीएजी ने अपनी जांच में पाया है कि बिहार में बडे पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है. सीएजी ने पटना के इंजीनियरिंग कॉलेज एनआईटी से मदद लेकर जांच करायी तो पता चला कि बिहार के सभी बालू घाटों पर अवैध खनन हो रहा है. सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बिहार में अवैध बालू खनन का चलन लगातार बढ़ रहा है.

बाइक, एंबुलेंस, बस, जेसीबी, ई-रिक्शा से ढोये गये बालू :

दरअसल बिहार के किसी बालू घाट से बालू ले जाने वाले वाहन को ई-चालान निर्गत किया जाता है. जिस गाड़ी से बालू ढ़ोया जाता है उसके नंबर पर ई-चालान जारी किया जाता है. सीएजी ने सिर्फ 14 जिलों में ई-चालान की जांच की. जांच में हैरान कर देने वाली बातें सामने आयीं. सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 47 हजार ऐसी गाडियों को बालू ढ़ोने का ई-चालान जारी किया गया, जिससे बालू ढ़ोना संभव ही नहीं था. इन गाडियों को लगभग ढ़ाई लाख ई चालान जारी किये कर दिये गये.

किन गाड़ियों से ढोया कितना बालू :

1. सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक बाइक औऱ स्कूटर को बालू ढ़ोने के 62 हजार 843 ई चालान जारी कर दिये गये. बाइक औऱ स्कूटर से 6 लाख 44 हजार टन से ज्यादा बालू ढ़ो लिया गया.

2. सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक ऑटो रिक्शा से बालू ढ़ोने के लिए 39 हजार से ज्यादा ई-चालान बनाये गये. ऑटो रिक्शा से 3 लाख 85 हजार टन से ज्यादा बालू ढ़ो लिया गया.

3. बालू माफियाओं ने बस से बालू ढ़ोने के लिए 2 हजार 867 ई चालान जारी किये. सरकारी कागज में दर्ज है कि बस से 35 हजार 789 टन से ज्यादा बालू ढोया गया.

4. छोटे मालवाहक यानि मिनी ट्रक से भी खूब बालू ढोया गया. उनसे बालू ढ़ोने के लिए लगभग सवा लाख ई चालान बनाये गये. सरकारी कागजातों के मुताबिक मिनी ट्रक से लगभग 11 लाख टन बालू ढोया गया.

5. बालू माफियाओं औऱ ठेकेदारों ने एंबुलेंस से बालू ढ़ोने के 10 ई चालान बनाये. एंबुलेंस से 124 टन बालू ढ़ो लिया गया.

6. इसी तरह जेसीबी से बालू ढ़ोने के लिए 12 ई चालान जारी किये गये. कागजातों के मुताबिक जेसीबी मशीन से लगभग 85 टन बालू ढोया गया.

7. फायर बिग्रेड की गाड़ी तक से बालू ढ़ोने का चलान काटा गया. सरकारी दस्तावेज के मुताबिक फायर ब्रिगेड की गाड़ी से 8 टन बालू ढ़ोया गया.

8. कार से भी बालू की भी खूब ढुलाई हुई. कार से बालू ढ़ोने के 9 हजार 245 ई चालान काटे गये. सरकारी कागजातों के मुताबिक मोटर कार से लगभग 87 हजार टन बालू ढ़ो लिया गया.

एक बाइक से एक दिन में 181 दफे बालू ढ़ोया :

बिहार में बालू ले जाने के लिए बनाये गये ई चालान में फर्जीवाड़ा सिर्फ इतना ही नहीं हुआ. सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक एक मोटरसाइकिल को बालू ढ़ोने के लिए एक दिन में 181 दफे ई चालान जारी किया गया. वहीं, एक कार को बालू ढ़ोने के लिए एक ही दिन में 139 दफे ई चालान जारी किया गया.

सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में बिहार में अवैध बालू और पत्थर खनन पर कई अहम खुलासे किये हैं. देखना होगा कि सरकार इन पर कार्रवाई करेगी या फिर ये मामला बाकी घोटालों की तरह ही दबा दिया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

दीपक प्रकाश अब MLC बन चुके हैं, मामला खत्म किया जाए: सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार

सुप्रीम कोर्ट में बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर दोबारा…

47 मिनट ago

आय से ज्यादा संपत्ति का आरोप, सहरसा के DPO अजीत अमर के 4 ठिकानों पर EOU की छापेमारी

बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में…

4 घंटे ago

बांकीपुर में हार के बाद राजद में हाहाकार, प्रदेश से पंचायत तक सभी कमेटी भंग, नई टीम बनाएंगे तेजस्वी

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : गीदड़ काटने से 6 साल के मासूम की 13 दिन बाद मौ’त, घर के पास खेलने के दौरान गीदड़ ने कर दिया था हमला

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थानांतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के रन्ना वार्ड 16 में गीदड़ के काटने…

11 घंटे ago

ODF स्थायित्व व स्वच्छता को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, विभागीय समन्वय पर जोर

डीएम बोले- स्वच्छता केवल योजना नहीं, जनभागीदारी का सशक्त अभियान समस्तीपुर : जिले में खुले…

19 घंटे ago