Bihar

सिक्किम सड़क हादसे में बिहार के भी दो जवान शहीद, रक्षा मंत्री ने जताया दुख

उत्तर सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई. जिसमें सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं. शहीद हुए जवानों में से दो बिहार के भी जवान थे जिनकी इस हादसे में मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरा के निवासी नायक प्रमोद सिंह और खगड़िया के निवासी नायब सूबेदार चंदन कुमार मिश्रा की जान चली गई है. दोनों का पार्थिव शरीर बागडोगरा होते हुए पटना एयरपोर्ट लाया जाएगा जिसके बाद उनके पैतृक गांव भेज दिया जाएगा.

बताया जा रहा है कि चत्तेन से सुबह रवाना होकर थांगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले में शामिल एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया. ट्रक तिव्र मोड़ पर मुड़ते समय खाई में जा गिरा, दुर्घटना गंगटोक से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाचेन से 15 किलोमीटर दूर जेमा 3 में सुबह करीब 8 बजे हुई है.

वहीं इस मामले में सेना ने कहा कि , ‘उत्तर सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के 16 बहादुर जवानों की जान चली गई. इस हादसे में 3 जेसीओ और 13 सैनिक शहीद हुए हैं.’

दूसरी तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे में भारतीय सेना के जवानों के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि, ‘राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है हादसे में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

3 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

13 घंटे ago