Bihar

बिहार की लुटेरी दुल्हन: राजस्थान से शादी के लिए पहुंचा था दूल्हा, कैश और गहने लेकर दुल्हन हो गयी फरार…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

लूटेरी दुल्हन की रोचक कहानी पूरे बिहार में वायरल हो रही है. यहां एक दूल्हा शादी करने के लिए 1600 किमी दूर ट्रैवल करके राजस्थान से बिहार आया. मगर बिहार आकर शादी करना उसे काफी महंगा पड़ा. दूल्हे के साथ सुल्तानगंज में बड़ी ठगी हुई है. शादी के बाद दुल्हन कैश लेकर फरार हो गयी. बताया जा रहा है कि राजस्थान के रायपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने ब्रोकर के जरिए शादी तय किया. ब्रोकर ने शादी के लिए युवक और उसके पूरे परिवार को सुल्तानगंज बुलाया. फिर ठग लिया.

लड़की पक्ष का खर्च भी उठा रहा था लड़का :

बताया जा रहा है कि युवक के परिवार वालों को बताया गया कि लड़की के परिवार वाले गरीब हैं. ऐसे में उन्हें लड़की पक्ष का भी सारा खर्च उठाने के लिए राजी कर लिया गया. दोनों पक्ष की रजामंदी के बाद दूल्हा सुल्तानगंज बारात लेकर पहुंचा. दूल्हा जब पहुंचा तो देखा कि शादी की कोई तैयारी नहीं हुई थी. शादी के लिए मंडप तक नहीं बनाया गया है. दुल्हन पक्ष की तरफ से बताया गया कि पैसे की कमी के कारण शादी जमालपुर के एक मंदिर में करायी जा रही है. फिर दूल्हे ने दुल्हन की मांग में मंदिर में सिंदुर भरा और शादी हो गयी.

बिदाई के नाम पर भी लिए 60 हजार :

दूल्हे पक्ष के लोगों ने बताया कि दुल्हन पक्ष के एक व्यक्ति ने दूल्हे के परिवार से बिदाई के लिए सामान खरीदने के नाम पर 60 हजार रुपये मांगे. रुपये पाते ही, वो लोग वहां से गायब हो गये. इसके बाद युवक की तलाश में दूल्हा और उसके परिवार के लोग मिले. बाराती के बाहर जाते ही, दुल्हन पक्ष के लोग एक-एक करके खिसक गए. इधर दुल्हन भी भाग गयी. बाद में केवल दुल्हन और उसकी बड़ी बहन बची. दूल्हे ने जब अपने दिए पैसे मांगे तो पता चला कि दुल्हन का पिता और उसकी बड़ी बहन भी नकली है. तब जाकर लोगों को ठगी का पता चला. हालांकि पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की ठगी की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

18 मिनट ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

56 मिनट ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

1 घंटा ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

6 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

10 घंटे ago