Bihar

बिहार DLRS भर्ती 2022: राजस्व विभाग ने रद्द की 10100 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया, निकलेगा नया नोटिफिकेशन

बिहार सरकार ने विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन और विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 10100 पदों पर होने वाली नियुक्ति की प्रक्रिया रद्द कर दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने इस संबंध में सूचना जारी की है। पिछले दिनों इसका विज्ञापन जारी किया गया था।

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जय सिंह के अनुसार बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई बोर्ड) के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

दरअसल, विभाग ने विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 355 पदों पर, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो के 758, विशेष सर्वेक्षण अमीन के 8244 और विशेष सर्वेक्षण लिपिक के 744 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए विभाग की ओर से विज्ञापन निकाला गया था। इसकी नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही थी। पिछले दिनों कैबिनेट विभाग ने नियुक्ति की नयी नियमावली को मंजूरी दी थी। उसी निर्णय के आलोक में इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

इन पदों के लिए मेरिट लिस्ट एकेडमिक प्रदर्शन के आधार पर बननी थी। 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के प्राप्तांकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनाई जानी थी। ये भर्तियां संविदा पर की जा रही थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

4 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

5 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

5 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

8 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

9 घंटे ago