घर, मंदिर और मैरिज हॉल में आयोजित शादियां तो आम है लेकिन गया शहर की मजिस्ट्रेट कॉलोनी के सामने स्थित अर्श हॉस्पिटल रविवार को एक अजीबो-गरीब शादी का गवाह बना. गुरुआ थाना क्षेत्र के सलेमपुर गावं के रहनेवाले रिटायर्ड आर्मी जवान विद्युत कुमार आंबेडकर के बेटे आइआइटियन सुमित गौरव ने बिना तिलक-दहेज लिये हॉस्पिटल के आइसीयू में युवक संघ पद्धति से चांदनी कुमारी से शादी की.
जानकारी के अनुसार, गुरारू प्रखंड के बाली गांव के निवासी ललन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा कई दिनों से बीमार थी. सीरियस होने के बाद उन्हें अर्श हास्पिटल गया में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर ने कहा कि मरीज की हालत गंभीर है और किसी भी समय मौत हो सकती है. ऐसी हालत में मरीज पूनम कुमारी वर्मा ने परिजनों के सामने शर्त रख दी कि उनकी बेटी चांदनी कुमारी की शादी उनके जिंदा रहते कर दी जाये.
26 दिसंबर को होना था इंगेजमेंट
परिजनों ने बताया कि चांदनी कुमारी का इंगेजमेंट 26 दिसंबर को गुरुआ प्रखंड के सलेमपुर गांव के निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त विद्युत कुमार अंबेडकर एवं नीलम कुमारी के इंजीनियर पुत्र सुमित गौरव के साथ होना तय था, लेकिन लड़की की मां की जिद के कारण दोनों की शादी इंगेजमेंट की निर्धारित तिथि के एक दिन पहले ही कर दी गयी. दुखद बात यह रही कि शादी के महज दो घंटे बाद ही लड़की की मां का निधन हो गया.
आइसीयू रूम के दरवाजे पर हुई शादी
शादी अर्श हास्पिटल में ही आइसीयू रूम के दरवाजे के बाहर युवक संघ पद्धति से संपन्न हुई. सुमित गौरव के चाचा अजीत कुमार लोहिया ने वर और वधू को शपथपत्र पढ़वाकर शादी संपन्न करवाया. मौके पर शैलेन्द्र कुमार मंडल, कुमारी शर्मिला टैगोर, कुमारी प्रमिला टैगोर, मणिभूषण, ज्योति, गुनगुन व जदयू नेता अरविंद कुमार वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
कोरोना काल से थी बीमार
चांदनी कुमारी ने बताया कि उनकी मां पूनम कुमारी वर्मा मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं और कोरोना काल से ही लगातार बीमार रह रही थी. वह हृदय रोग से पीड़ित थी. मां की इच्छा रखने के लिए अस्पताल में शादी की.
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…
पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…
समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…
बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…