Bihar

बिहार: ‘मिड डे मील’ में मिला कीड़ा तो हेडमास्टर बोले- ‘बासमती चावल का बड़ा दाना है, खा लो’

बिहार में भागलपुर के सबौर प्रखंड के रजंदीपुर के मध्य विद्यालय में मिड डे मील में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है. इसको लेकर बच्चों के अभिभावकों ने हंगामा किया है. उनका आरोप है कि ये पहला मामला नहीं है. पिछले चार दिनों से ये सिलसिला जारी है.

प्रधानाध्यापक ने कहा बासमती चावल

अभिभावकों का आरोप है कि शिकायत करने पर प्रधानाध्यापक ने संज्ञान नहीं लिया. इतना ही नहीं जब बच्चों ने थाली में कीड़ा दिखाया तो प्रधानाध्यापक ने कहा कि बासमती चावल है. इसके बाद उन्होंने बच्चों को उसे खाने के लिए मजबूर किया.

अभिभावकों ने स्कूल में किया हंगामा

हंगामा करते हुए अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में अच्छा खाना नहीं मिलता है. शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है. प्रधानाध्यापक बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. किसी दिन बच्चों के साथ कोई अनहोनी हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा.

प्रधानाध्यापक ने कहा ‘आगे से ध्यान रखूंगा’

इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य का कहना है कि आगे से इस पर ध्यान रखूंगा. हम लोग साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं, लेकिन इस तरह की घटना मेरी समझ से भी परे है.

छात्र ने कहा ‘4 दिनों से कर रहा हूं शिकायत’

कक्षा 6 के एक छात्र ने कहा कि विद्यालय के खाने में लगातार 4 दिन से कीड़े निकल रहे हैं. शिकायत करने पर डांटकर भेज दिया जाता है. उसका आरोप है कि बच्चों के लिए मंगाए जाने वाले अंडे प्रिंसिपल चुरा लेते हैं.

शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे

खाने में कीड़े की घटना पर मंडल रजनदीपुर जिला परिषद सदस्य का कहना है कि प्राचार्य की शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

13 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

22 घंटे ago