Bihar

खाकी वेब सीरीज वाले IPS अमित लोढ़ा पर मुकदमा, नीतीश सरकार ने कराई FIR, पढ़िए क्यों

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के आईपीएस आदित्य कुमार के बाद अब आईजी अमित लोढ़ा की मुश्किलें भी बढ़ गई है। बिहार में सुपरकॉप के नाम से मशहूर और गया के तत्कालीन आईजी अमित लोढ़ा के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई ने पीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विशेष निगरानी इकाई ने जानकारी दी कि गया के तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक अमित लोढ़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में भ्रष्टाचार और निजी स्वार्थ के प्रमाण मिले है।

एसवीयू की तरफ से बताया गया है कि सरकारी सेवा में रहने के दौरान भी नेटफ्लिक्स और फ्राइडे स्टोरी टेलर के साथ व्यावसायिक कार्य किया गया था। जांच एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जिसके बाद विशेष निगरानी इकाई ने 7 दिसंबर को पीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस केस की जांच पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे।

साल 2006 में चर्चा में आए थे :

आपको बता दें आईपीएस अमित लोढ़ा की जिंदगी पर ही वेब सीरीज खाकी बनी है। जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। और काफी हिट साबित हुई। अमित लोढ़ा साल 2006 में पहली बार तब चर्चा में आए, जब उन्होंने शेखपुरा के ‘गब्बर सिंह’ कहे जाने वाले अशोक महतो और उसके साथी पिंटू महतो को जेल पहुंचाया था। इसके लिए उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। अमित लोढ़ा की गिनती बिहार के टॉप आईपीएस अफसरों में होती है। वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक और आंतरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मुश्किल में IPS अमित लोढ़ा :

आपको बता दें, गया के तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार और आईजी अमित लोढ़ा के बीच विवाद काफी गहरा गया था। विवाद बढ़ने पर सरकार ने दोनों अधिकारियों को एक ही दिन गया से ट्रांसफर कर मुख्यालय अटैच कर दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू हुई। शराब केस में तत्कालीन एसएसपी के खिलाफ उसी जिले में केस दर्ज किया गया। आदित्य कुमार ने अपने दोस्त को चीफ जस्टिस बनाकर डीजीपी से पैरवी की थी।

खुलासे के बाद डीजीपी की काफी फजीहत हुई थी। फिर इओयू ने तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार के खिलाफ मुकदमा किया गया है। इसी केस में वह फरार चल रहे हैं। वहीं फरार आईपीएस आदित्य कुमार के तीन ठिकानों पर एसवीयू ने छापा मारकर घर से 20 लाख कैश और बैंक खातों में 90 लाख रुपए होने का खुलासा किया। आदित्य कुमार ने पद का दुरुपयोग करते हुए कई शहरों में फ्लैट खरीदें। जिनकी कीमत करोडों में हैं। और अब बिहार के ही एक और आईपीएस अमित लोढ़ा मुश्किलों में घिर गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

15 घंटे ago