Bihar

बिहार: 500 रुपए का सूट खरीदकर गंवाए 3 लाख, ऑनलाइन ठगी का शिकार बनी छात्रा; जानिए पूरा मामला

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग बेहद आम हो गई है। लोग घर बैठे ऑनलाइन साइट्स से खरीददारी कर रहे हैं। लेकिन ठगी करने वालों ने भी नए तरीके ढूंढ लिए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के गोपालगंज में। जहां एक छात्रा ऑनलाइन ठगी का शिकार बन गई है। सिर्फ 500 रुपए का सूट खरीदने के चक्कर में 3 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गई।

दरअसल ग्रेजुएट की छात्रा साक्षी कुमारी ने बीते हफ्ते 510 रुपए की ऑनलाइन एक सूट खरीदा। ऑनलाइन खरीदारी करते ही मोबाइल पर मैसेज आया और अगले दिन ही साइबर अपराधियों ने लकी ड्रॉ में फर्स्ट प्राइज; 12 लाख 60 हजार रुपए कैश या टाटा सफारी कार जीतने की सूचना दी। कॉल करने वाले ने खुद को ऑनलाइन शॉपिंग एप कंपनी का अधिकारी बताया। कंपनी का आइकार्ड और आधार कार्ड भी भेजा दिया। जिसके बाद छात्रा को यकीन हो गया। और यही से वो साइबर ठगों के जाल में फंसती चली गई।

अगले दिन फिर छात्रा के पार कॉल आया। लकी ड्रॉ में मिले इनाम को पाने के लिए फॉर्म चार्ज, जीएसटी, इनकम टैक्स, सिक्योरिटी चार्ज और टीडीएस जोड़ कर करी 3 लाख रुपए अकाउंट में मंगा लिए। एक बार पैसा ट्रांसफर होने के बाद से कॉल आना भी बंद हो गया और मोबाइल नंबर भी।

इसके बाद साइबर अपराधियों का अगले दिन छात्रा के पास कॉल आया और लक्की ड्रॉ में मिले इनाम को पाने के लिए फॉर्म चार्ज, जीएसटी, इनकम टैक्स, सिक्यूरिटी चार्ज, टीडीएस के चार्ज को जोड़कर 3 लाख रुपए अकाउंट में मंगा लिए. पैसा ट्रांसफर करने के बाद साइबर अपराधियों का कॉल आना बंद हो गया और मोबाइल नंबर भी बंद हो गया. 3 लाख रुपए गंवाने के बाद छात्रा को भी अहसास हुआ कि वह ठगी की शिकार हो गयी। छात्रा ने इसके बाद पूरे मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई। ऐसे में ऑनलाइन खरीददारी के दौरान बेहद सर्तक रहने की जरुरत है। क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको लाखों का चूना लगा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

46 मिनट ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

1 घंटा ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

12 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

13 घंटे ago