Bihar

बिहार: ‘5 दिसंबर को रात 8 बजे मेरी मां मर जाएगी, मुझे CL चाहिए’, वायरल हो रहा है शिक्षकों का अजीबोगरीब आवेदन

सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते. बिहार के बांका जिला से अनोखा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, बिहार के बांका जिला के कटोरिया के शिक्षकों ने छुट्टी के लिए आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘मां का निधन होने वाला है, दो दिन बाद की छुट्टी दें.’ इसी तरह के कई आवेदन पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है.

बांका में शिक्षकों का अजीबोगरीब आवेदन : 

दरअसल, बांका जिला के धोरैया थाना क्षेत्र के कचहरी पीपरा गांव के अजय कुमार नाम से एक आवेदन वायरल हो रहा है. जिसमें लिखा है कि ‘श्रीमान प्रधानाध्यापक महोदय, सादर निवेदन है कि दिनांक 5 दिसंबर दिन सोमवार को रात 8 बजे मेरी मां मर जाएगी. इसलिए मैं उसके अंतिम संस्कार हेतु 6 दिसंबर और 7 दिसंबर तक अपने विद्यालय में अनुपस्थित रहूंगा. इसलिए श्रीमान से अनुरोध है कि मेरे अवकाश को स्वीकृत करने की कृपा करें.’

‘चार दिन बाद बीमार रहूंगा, दो दिनों की छुट्टी चाहिए’ : 

बाराहाट के खड़ियारा उर्दू विद्यालय के शिक्षक राज गौरव द्वारा लिखा गया एक और आवेदन पत्र वायरल हो रहा है. जिसमें लिखा गया है, ‘4 दिसंबर और पांच दिसंबर को बीमार रहूंगा. जिस वजह से मैं विद्यालय नहीं आ पाऊंगा. इसलिए आकस्मिक अवकाश को स्वीकृत किया जाय.’ बता दें कि यह आवेदन पत्र 1 दिसंबर यानी गुरुवार को लिखी गई है.

‘शादी में जाना है, पेट खराब होने की आशंका है, छुट्टी चाहिए’ :

कटोरिया में मध्य विद्यालय जमदाहा के शिक्षक नीरज कुमार ने आकस्मिक अवकाश के संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य को आवेदन दिया. जिसमें उन्होंने लिखा- ‘मैं 7 दिसंबर को एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा हूं. श्रीमान को मालूम है कि शादी समारोह में मैं जमकर भोजन का लुत्फ उठा लूंगा और फिर पेट खराब होना लाजिमी है. इसलिए तीन दिन पूर्व ही आवेदन स्वीकृत करने की कृपा करें.’ बता दें कि यह आवेदन प्रधानाचार्य द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया है.

क्या था आयुक्त का नया आदेश: 

बताया जाता है कि इस तरह के आवेदन भागलपुर आयुक्त दयानिधान पांडेय के उस आदेश के बाद आ रहे हैं. जिसमें आयुक्त ने कहा था कि आकास्मिक अवकाश से पहले स्वीकृति लेना अनिवार्य है. बता दें कि तीन दिन पहले यानी 29 नवंबर को यह आदेश जारी किया गया था. जिसके बाद भागलपुर डीईओ और बांका डीईओ ने इस संबंध में आदेश पत्र जारी कर दिया. जिसके बाद प्रशासनिक आदेश और शिक्षकों का आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आदेश में क्या लिखा था : 

हालांकि इस पूरे आदेश के पिछे का सच कुछ और बताया जाता है. दरअसल भागलपुर आयुक्त ने जो आदेश जारी किया था, उसमें लिखा गया था कि जब स्कूलों का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि स्कूल में एक से अधिक शिक्षकों को एक साथ छुट्टी दे दी जाती है, जिससे पठन पाठन कार्य प्रभावित होता है. ऐसे में शिक्षकों को एक साथ छुट्टी न दी जाय. साथ ही आदेश में यह भी लिखा था कि प्रखंड विकास पदाधिकारी की मंजूरी के बाद ही प्रधानाध्यापक छुट्टी मंजूर करें.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

8 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

14 घंटे ago