Bihar

बिहार में दो फरवरी से होगा STET के लिए आवेदन, इस तरीख को होगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2023 की तिथि जारी कर दी है. समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि एसटीइटी का आयोजन छह से 24 अप्रैल 2023 तक किया जायेगा. परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जायेगी. सीटीइटी में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू हो जायेगी. आवेदन 14 फरवरी तक कर सकते हैं. एसटीइटी का एडमिट कार्ड 24 मार्च को जारी कर दिया जायेगा. परीक्षा के बाद आंसर की पर दो से पांच मई 2023 तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. परीक्षा फल जून 2023 में किसी भी दिन जारी कर दिया जायेगा.

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ सकती है

आनंद किशोर ने कहा कि आवेदन करने की अंतिम तिथि या लेट फाइन के साथ आवेदन करने की तिथि समिति अपने अनुसार बढ़ा भी सकती है. लेकिन तिथि विस्तार करने का फैसला समिति सभी परिस्थितियों को देख कर करेगी. उन्होंने कहा कि अब हर वर्ष एसटीइटी का आयोजन किया जायेगा. एसटीइटी आवेदन के लिए जारी विज्ञप्ति के समय विस्तृत जानकारी भी दी जायेगी.

सब्जेक्ट व रिक्तियों की जानकारी शिक्षा विभाग के अनुसार जारी की जायेगी. शिक्षा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों पर ही एसटीइटी की परीक्षा होगी. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 से 25 सितंबर तक किया जायेगा.

इस तारीख से होगी नौवीं की आंतरिक परीक्षा

आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा- 2024 में शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की कक्षा नौवीं की आंतरिक वार्षिक परीक्षा -2023 फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह में होगी. वहीं, इन स्टूडेंट्स का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 27 जुलाई को जारी किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार 10 अगस्त तक करवा सकते हैं. ऑनलाइन त्रुटि सुधार के बाद मूल रजिस्ट्रेशन कार्ड 23 अगस्त को जारी कर दिया जायेगा. संस्थान इसे सात सितंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

7 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

8 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

16 घंटे ago