Bihar

बिहार: जब थाने में अजगर लेकर घुस गया युवक, थोड़ी देर के लिए मच गई अफरा-तफरी

राजगीर थाना में गुरुवार की शाम उस समय थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जब एक ई रिक्शा चालक ने बोरे के अंदर से अजगर सांप निकाल फर्श पर रख दिया। दरअसल एक ई रिक्शा चालक थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ कैंप की ओर से अपने एक अन्य सहयोगी के साथ राजगीर लौट रहा था।

उसी दरमियान रास्ते में उसे जख्मी हालत में अजगर का बच्चा दिखाई दिया। जिसके बाद उसने दरियादिली दिखाते हुए उसे एक बोरे में बंद कर लिया और थाना पहुंच गया। जैसे हीं ई रिक्शा चालक ने बोरे में बंद अजगर के बच्चे के बारे में पुलिस कर्मियों की जानकारी दी सभी लोग इस बात को सुन दंग रह गए।

अजगर के बच्चे को जैसे ही बोरे से निकाल बाहर फर्श पर रखा गया तो उसे देखने के लिए लोगों में उत्सुकता दिखी और सभी लोग इस पल को कैमरे में कैद करते हुए नजर आए।

राजगीर थाना अध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने बताया कि जख्मी हालत अजगर के बच्चे को लेकर में ई-रिक्शा चालक थाने पहुँचा, इसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई, मौके पर आए वन विभाग के कर्मियों को अजगर के बच्चे को सुपुर्द कर दिया गया है। ई रिक्शा चालक के द्वारा किए गए नेक कार्य की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

11 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

11 घंटे ago