दानापुर रेलवे मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन पर रविवार को तत्काल टिकट लेने के विवाद में अपराधियों ने जमकर मारपीट और फायरिंग की। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं दबंगों ने ने एक अन्य युवक का सिर फोड़ दिया। घटना के बाद बुकिंग काउंटर पर अफरा तफरी मच गई। गोली लगने से घायल हुए युवक की पहचान मोदरिश खान के रूप में हुई है।
बताया गया है कि बिहटा रेलवे टिकट काउंटर पर पैसेंजर तत्काल टिकट कटा रहे थे। उसी दौरान पहले टिकट कटाने के चक्कर में मारपीट शुरू हो गयी और फिर नौबत फायरिंग तक पहुंच गयी। फायरिंग और मारपीट करने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी के बाद जीआरपी व स्थानीय थाने की पुलिस भारी संख्या में पहुंच गयी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। गोलीबारी की घटना के बाद से बिहटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गयी। सभी लोग इधर-उधर भागने लगे।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…