आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के मनाने के बाद आखिरकार जगदानंद सिंह मान ही गए और 58 दिन बाद आज मंगलवार को राजधानी पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। रुठने-मनाने के जारी इस सिलिसिले के बीच जगदा बाबू को तेजस्वी यादव खुद अपने गाड़ी में लेकर आरजेडी के दफ्तर पहुंचे।
बता दें कि जगदानंद सिंह दो अक्टूबर के बाद से कार्यालय नहीं आ रहे थे। दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनकी मुलाकात हुई थी। बीते शुक्रवार की रात पटना लौटने के बाद शनिवार की शाम तेजस्वी यादव से भी उनकी मुलाकात हुई थी।
जगदानंद सिंह ने खफा होकर पार्टी से दूरियां बना ली थी। आरजेडी के किसी भी समारोह में वह शामिल नहीं हो रहे थे। दिल्ली में आयोजित हुई आरजेडी के अधिवेशन में भी वो नहीं पहुंचे थे। उनकी नाराजगी को लेकर लगातार चर्चे हो रहे थे। कई बार तो ये भी कहा गया कि जगदानंद सिंह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष की पोस्ट से इस्तीफा दे देंगे। अब्दुल बारी सिद्दीकी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जा रहे थे। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव उनको मनाने में सफल हो गए।
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…