Bihar

बिहार PMS स्कॉलरशिप योजना 2022-23 की हुई घोषणा, जानें किसको मिलेगा इसका लाभ, कैसे करें अप्लाई

बिहार सरकार के द्वारा बिहार छात्रवृत्ति योजना 2023, ओबीसी, एससी, एसटी की घोषणा की है. इस योजना के अनुसार राज्य में कमजोर वर्ग के छात्रों और छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी. बिहार सरकार की इस योजना के तहत राज्य के आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी.

पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

बिहार में अभी भी ज्यादातर परिवार ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है. साथ ही लगातार बढ़ती महंगाई के कारण ऐसे परिवारों के बच्चे पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं. अक्सर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे मजबूरन बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं. ऐसे हालातों को देखते हुए बिहार सरकार ने बिहार छात्रवृत्ति योजना 2023 शुरू की है. इस योजना के तहत कंबाइंड काउंसलिंग बोर्ड(इंडिया) स्कॉलरशिप के द्वारा छात्रों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी.

70 प्रतिशत दी जाएगी मदद

बिहार छात्रवृत्ति योजना 2023 का लाभ राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग  के विद्यार्थियों को मिलेगा. सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को दिया जाएगा. जो कि पढ़ाई में बेहतर स्कोर करते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण अक्सर पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं. लेकिन इस योजना के तहत एससी और एसटी के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा. इस योजना से आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को आर्थिक मदद के रूप में 70 प्रतिशत की मदद दी जाएगी.

ऑनलाइन करें अप्लाई

बिहार स्कॉलरशिप योजना 2023 का लाभ लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए सभी को ऑनलाइन फॉर्म भरने होंगे और मांगी गई सभी डिटेल्स देना जरूरी है.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

4 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

11 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago