Bihar

बिहार: मिथिला में 1 घंटा 21 मिनट तो पटना में 1 घंटा 13 मिनट दिखेगा चंद्र ग्रहण

वर्ष 2022 का अंतिम चंद्रग्रहण मंगलवार को लगने जा रहा है. यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में चंद्रग्रहण दिखाई देगा. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो भारत में दिखाई देने के कारण सूतक काल भी मान्य होगा. पटना में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा.

बिहार के मिथिला क्षेत्र में चंद्र ग्रहण लगभग डेढ़ घंटे दिखेगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार, मिथिला क्षेत्र में यह चंद्रग्रहण शाम 4.59 पर प्रारंभ हो होगा और 6.20 पर खत्म होगा. इस प्रकार यह चंद्रग्रहण कुल 1 घंटा 21 मिनट के लिए मिथिला में लगेगा. बता दें कि चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाता है.

8 नवंबर यानी आज लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 बज कर 5 मिनट से लग जाएगा. ग्रहण से पहले 3 प्रहर का सूतक लग जाता है. चंद्रग्रहण में सफेद फूल व चंदन से चंद्रमा और भगवान शिव की आराधना की जाती है. इस दौरान लोगों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के साथ गुरु को स्मरण किया जाता है.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगलवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण विशेष रूप से मिथुन राशि, कर्क राशि, वृश्चिक राशि और मकर राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगा. वहीं शेष 8 राशियों के लोगों के लिए यह चंद्रग्रहण सामान्य या अहितकारी होगा. इन राशियों के लोगों के लिए ग्रहण देखना शुभ नहीं माना जाएगा.

ज्योतिषाचार्यों ने चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए खास उपाय भी बताए हैं. जिन राशियों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ नहीं है, उन राशियों के लोगों को सबसे पहले चंद्र ग्रहण का दर्शन नहीं करना चाहिए. वो ग्रहण के दौरान चंद्रमा को देखने से परहेज करें. ग्रहण के दौरान घर में रहे और चंद्रप्रकाश अपने शरीर पर न पड़ने दें. संभव हो तो इस दौरान प्रकाशमय वातावरण में न रहें. चंद्र ग्रहण के उपरांत स्नान करें और दान करें.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

40 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

2 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

17 घंटे ago