बिहार के सरकारी स्कूलों में नवाचार को बढ़ावा देने वाली एक बड़ी पहल शिक्षा विभाग ने शुरू की है। इससे बच्चों का स्कूल के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा। अब बिहार के सरकारी स्कूलों में हफ्ते में केवल पांच दिन ही पढ़ाई होगी। सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन ही बच्चों को किताब-कापी लेकर स्कूल आना होगा। शनिवार को बच्चे स्कूल तो आएंगे, लेकिन बिना किताबों वाला बस्ता लिए।
शिक्षा दिवस समारोह से होगा शुभारंभ
शिक्षा विभाग की ओर से 11 नवंबर को शिक्षा दिवस समारोह का आयोजन राजधानी के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्कूलों में शनिवार को नो बैग योजना का शुभारंग करेंगे। अब स्कूली बच्चे शनिवार को बिना बैग के स्कूल आएंगे। इस दिन बच्चे केवल खेलेंगे। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छ विद्यालय पोर्टल का भी शुभारंभ किया जाएगा।
पोशाक और किताब की राशि सीधे खाते में
मुख्यमंत्री द्वारा जयंती समारोह में ही बच्चों को पोशाक एवं किताब के लिए भेजी जाने वाली राशि उनके एकाउंट में भेज दी जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा विद्यालय निरीक्षण एप का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर वित्त मंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
इस वर्ष किसी को नहीं मिलेगा शिक्षा पुरस्कार
इस वर्ष किसी को शिक्षा विभाग की ओर से मौलाना अबुल कलाम शिक्षा पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। विभाग ने इसके लिए आवेदन मांगा था, लेकिन एक भी आवेदन मानकों पर खरा नहीं पाया गया। इसलिए विभाग ने इस वर्ष पुरस्कार नहीं देने का निर्णय लिया है।
बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…
सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…
बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…