Bihar

तेजस्‍वी को साधु यादव ने कहा-एक बार में ही गोली मरवाकर खत्‍म कर दीजिए, कंस मामा कहने पर भी भड़के

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पूर्व सांसद और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad) के साले साधु यादव (Sadhu Yadav) काफी नाराज हैं। उन्‍होंने गोपालगंज उपचुनाव में अपनी पत्‍नी इंदिरा यादव की हार को लेकर उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ ही लालू परिवार पर हमला बोला है। कंस मामा कहे जाने पर राेहिणी आचार्य (Rohini Acharya) को जमकर खरीखोटी सुना दी। कहा कि ये लोग अहंकार में डूबे हुए हैं। 2025 में इनका सफाया हो जाएगा। इस दौरान साधु यादव ने यह भी कहा कि उन्‍हें बार-बार तंग किया जा रहा है। इससे अच्‍छा है कि एक बार में ही गोली मरवाकर खत्‍म करा दें। साधु यादव एक मीडिया पोर्टल से बात कर रहे थे।

तीन हजार में खरीदा गया एक वोट

उन्‍होंने कहा कि गोपालगंज में राजद ने उनका और दलित का वोट खरीदा। चुनाव जीतने के लिए इनलोगों ने पूरी ताकत झोंक दी। एक सौ विधायक और 22 मंत्रियों को वहां बैठा दिया गया। एक दरवाजे पर तीन-तीन मंत्री बैठे थे। प्रशासनिक अमले का इस्‍तेमाल किया गया। एक-एक वोट तीन-तीन हजार देकर खरीदे गए। हमारे वोटर को खरीदा गया। साधु यादव ने कहा कि उन्‍हें तंग करवाया गया। बीजेपी का एजेंट कहे जाने पर पूर्व सांसद ने कहा कि वे नहीं बल्कि तेजस्‍वी यादव ही बीजेपी के एजेंट हैं।

अगड़ी जाति का एक भी वोट नहीं मिला RJD को

महागठबंधन में नीतीश कुमार के आने से कोई फर्क नहीं पड़ा। राजद खुद को एटूजेड की पार्टी कहती है लेकिन एक भी ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत या फिर बीजेपी का वोट इन्‍हें नहीं पड़ा। इन अगड़ी जातियों का वोट लेने का दम सिर्फ साधु यादव में है। साधु यादव ने कहा कि वे चाह लेंगे तो 2025 में एक भी सीट राजद को नहीं जीतने देंगे। लगकर हरवाएंगे। यदि एक भी सीट जीतकर ये लोग आ गए तो वे राजनीति छोड़ देंगे।

रोहिणी आचार्य द्वारा कंस मामा कहे जाने पर भी साधु यादव काफी नाराज दिखे। कहा कि क्‍यों नहीं अपनी मां, पिता और बहन को चुनाव जितवा दीं। सिंगापुर में बैठकर क्‍या कर रही हैं। यहां आकर राजनी‍ति करें। अब तो पूरा खानदान लड़कर दिखा दे। लालू यादव की बदौलत राजनी‍ति में आने की बात पर साधु यादव ने कहा कि वे भ्रम नहीं पालें। उनकी बदौलत हम नहीं हैं। हम आज से चुनाव नहीं लड़ रहे। गोपालगंज की जमीन हमारी सींची हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

2 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

4 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

14 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

15 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

18 घंटे ago