Bihar

बिहार: सिलेंडर ब्लास्ट से अगलगी, क्वार्टर में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख, धमाके से उड़ी छत

बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में रविवार की रात अगलगी हो गई। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार रिफाइनरी कर्मी संजय कुमार के क्वार्टर नंबर F 3-33 में आग लग गई। आग रात 11 बजे के करीब तब लगी जब उन्होंने अपनी हाल ही में खरीदी ओला स्कूटी को चार्ज में लगाया था। चार्ज में लगाते ही चार्जिंग प्वाइंट में जोरदार धमाका हुआ और फिर वहां से आग ने पहले ओला स्कूटी और फिर पूरे क्वार्टर को अपनी चपेट में ले लिया।

इस अगलगी में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद क्वार्टर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं जोरदार धमाके के साथ लगी आग के बाद कुछ देर के लिए आसपास अफरातफरी मची गई। जानकारी मिलते ही मौके पर अग्निशमन वाहन पहुंचे और उन्होंने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

घटना को सामने से देखने वालों के अनुसार आग ने तुरंत ही विकराल रूप ले लिया। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन यह प्रयास नाकाम रहा। फिर बाद में किसी तरह इसकी सूचना दमकल कर्मी को दी। मौके पर दमकल कर्मी की टीम पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के दौरान एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस भी गए। उनका इलाज शहर के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

इनपुट: दैनिक भास्कर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

9 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

9 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago