Bihar

9 साल की रौशनी को तेजप्रताप ने दी अपनी स्मार्टवाच: स्केटिंग की खिलाड़ी बच्ची के बेंगलुरु ट्रिप का खर्च उठाने का वादा किया

लालू यादव के बड़े पुत्र और बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अपने नए-नए कारनामों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अक्सर वह कुछ अलग करते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक खिलाड़ी की मदद की है। स्केटिंग की खिलाड़ी रौशनी जब उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंची तो तेज प्रताप यादव ने उसे स्मार्टवॉच दिया। आर्थिक मदद की और आगे बढ़ाने के लिए खेल मंत्री से पैरवी करने के साथ खेल पर होनेवाला खर्च उठाने का आश्वासन भी दिया।

9 साल की उभरती स्केटिंग खिलाड़ी है रौशनी

रौशनी का 11 नवंबर से बैंगलूरू में होने वाले 60th नेशनल रॉलर स्केटिंग चैपियनशिप में सिलेक्शन हुआ है। लेकिन, बेहद गरीब परिवार से होने के कारण रौशनी को आर्थिक मदद की जरूरत है। ऐसे में उसकी मदद के लिए परिवहन एवं वन मंत्री तेज प्रताप आगे आए और रौशनी की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

तेज प्रताप से उनके आवास पर मिलने पहुंची रौशनी ने बताया कि उसके पिता चाय और अंडे की दुकान चलाते थे। लेकिन, उनकी मृत्यु के बाद पिछले कई सालों से उसकी मां घरों में दाई का काम कर परिवार का पेट पाल रही। लेकिन उसकी स्केटिंग में रुचि को देखने के बाद उसका 14 साल का भाई और उसकी मां किसी तरह उसके खेलने का खर्च उठा रही है।

खेल मंत्री से की बात

मंत्री तेजप्रताप ने रौशनी की सारी बातें सुनने के बाद मदद के लिए खेल मंत्री को फोन किया। साथ ही सहयोग राशि के साथ ही रौशनी को काफी महंगा डिजिटल वॉच भी गिफ्ट में दिया। तेज प्रताप ने आश्वासन दिया है कि रौशनी को खेल में किसी तरह की कोई समस्या नही होगी। तेजप्रताप ने सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा मिलने के साथ ही बेंगलुरु ट्रिप का सारा खर्चा खुद से उठाने का वादा भी किया।

तेज प्रताप यादव इससे पहले भी कई लोगों की मदद करते नजर आ चुके हैं। अक्सर जब वह रेस्टोरेंट जाते हैं तो गरीब या भिखारी लोगों को अपने साथ बिठाकर खाना खिलाते हैं। पिछली दफा एक गरीब लड़की को एप्पल शोरूम में ले जाकर उसे मोबाइल दिलवाया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

11 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago