Bihar

600 करोड़ की संपत्ति के लिये पत्नी के हत्यारे बाबा ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- मुझे भी राजीव गांधी के कातिल की तरह करें रिहा

स्वयंभू संत स्वामी श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा, 83 साल की उम्र में एमपी के सागर जिले में अपनी पत्नी शकीरा को जिंदा दफनाने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वह अपना शेष जीवन जेल की दीवारों के बाहर जीना चाहता है, उसने दलील दी है कि जेल में उसका व्यवहार अच्छा रहा है। श्रद्धानंद की पत्नी शकीरा मैसूर राजघराने के पूर्व दीवान सर मिर्जा इस्माइल की पोती थी।

सूत्रों ने बताया कि जिला न्यायाधीश देव नारायण मिश्रा रविवार की शाम सागर सेंट्रल जेल के नियमित निरीक्षण के लिए गए थे, इस दौरान 27 साल से जेल में बंद श्रद्धानंद ने राष्ट्रपति से माफी की मांग की है। श्रद्धानंद पहले इस मामले में बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद था, उसके अनुरोध पर 2011 में उनके गृह राज्य में सागर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था।

इतने वर्षों में श्रद्धानंद से मिलने जेल में सिर्फ उनके भाई गए, जो सागर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। सूत्रों ने बताया कि वह भी आखिरी बार दो साल पहले आए थे। जेल अधीक्षक नागेंद्र चौधरी ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि श्रद्धानंद ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अच्छे आचरण के आधार पर रिहाई की गुहार लगाई है। उसे 38 बुजुर्ग कैदियों के साथ एक बैरक में रखा गया है। श्रद्धानंद को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं और वह अधिकांश समय अध्यापन और आध्यात्मिक प्रवचन देने में बिताता है। उन्होंने कहा कि वह आध्यात्मिक किताबें और सामाचर पंत्र मांगते रहता है, जो हम उन्हें जेल मैनुअल के अनुसार प्रदान करते हैं।

शकीरा नमाजी खलीली की हत्या काफी समय तक मीडिया में सुर्खियां बनी थीं। शकीरा ने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अकबर खलीली को तलाक देकर 1986 में श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा से शादी की थी। शकीरा उस वक्त 600 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन थी। उनकी चार बेटियां थीं, इसके बावजूद बेटे की चाहत में श्रद्धानंद से शादी की थी। 50 की उम्र में मां की शादी से उनकी बेटियां नाराज थीं। तीन बेटियों ने शकीरा से अपना रिश्ता तोड़ लिया था। साथ ही परिवार के दूसरे लोग भी शकीरा से अलग हो गए थे।

1991 में रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई शकीरा

अप्रैल-मई 1991 में शकीरा खलीली के रहस्यमय तरीके से गायब होने की खबर सामने आई। बहुत दिनों तक शकीरा के बारे में पता नहीं चलने पर उनकी बेटी सबा खलीली ने 10 जून को बेंगलुरू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 19 अप्रैल से उनकी मां लापता है। वहीं, शकीरा से उनकी मां गौहर नमाजी लापता होने से छह दिन पहले आखिरी बार मिली थी। तीन साल तक शकीरा का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस केस बंद होने वाला था।

एक शराबी से मिले लीड के बाद पुलिस का ध्यान श्रद्धानंद की तरफ गया। इसमें यह बात सामने आई कि श्रद्धानंद ने शकीरा को जहर मिलाकर मार दिया और उसे बेंगलुरु के रिचमंड रोड स्थित महल के पिछवाड़े में जिंदा दफना दिया। ये सब कुछ उसने संपत्ति पर कब्जा करने के लिए किया था। उन दिनों इसकी कीमत 600 करोड़ रुपये से अधिक थी। शराबी कोई और नहीं, शकीरा के महल में काम करने वाला नौकर था।

उसके बाद शकीरा का शव कब्र को खोदकर निकाला गया और नौकरों के बयानों के आधार पर 30 अप्रैल 1994 को श्रद्धानंद को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह पाया गया कि श्रद्धानंद ने शकीरा की संपत्तियों की पावर ऑफ अटॉर्नी और एक वसीयत अपने नाम करा लिया था, उसके बाद उसकी हत्या कर दी। साल 2000 में ट्रायल कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई। 2005 में कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी फांसी की सजा को बरकरार रखा था।

इसके बाद श्रद्धानंद ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। 2007 में यह केस डबल बेंच के पास चला गया। 2008 में सुप्रीम कोर्ट मौत की सजा को आजीवान कारावास में बदल दिया। वहीं, इसके बाद से श्रद्धानंद संपत्ति के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ रहा है।

1983 में हुई थी मुलाकात

श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा रामपुर के नवाब की संपत्ति की देखभाल करता था। वहीं, शकीरा 1983 में रामपुर नवाब के बुलावे पर दिल्ली गई थी। यहीं पर उनकी मुलाकात श्रद्धानंद से हुई थी। शकीरा उन दिनों लैंड सीलिंग कानूनों को लेकर परेशान थी। श्रद्धानंद इन मामलों का अच्छा जानकार था। इसके बाद वह शकीरा की मदद से बेंगलुरु पहुंच गया और उसकी संपत्ति देखकर अवाक रह गया। फिर श्रद्धानंद और शकीरा की नजदीकियां बढ़ने लगी। इस दौरान श्रद्धानंद को पता चला कि शकीरा को बेटे की चाहत है। इसके बाद उसने शकीरा को बहकाना शुरू कर दिया और 1985 में पति से तलाक करवा दिया। फिर 1986 में उससे शादी कर ली।

Avinash Roy

Recent Posts

ग्रामीण चिकित्सक प्रशिक्षण शिविर में डॉ. मनोज का मार्गदर्शन

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चैता चौक पर एकदिवसीय ग्रामीण चिकित्सक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…

34 मिनट ago

मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान छात्र संगठन AISA ने जुलूस-प्रदर्शन कर सौंपा स्मार-पत्र

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान छात्र संगठन आइसा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में CM नीतीश की यात्रा को लेकर चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया था अस्थायी थाना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सीएम की समृद्धि यात्रा कई मायनों में यादगार रही। खासकर…

11 घंटे ago

हकीमाबाद में निर्माणाधीन पुल को अगस्त तक शुरू करने और पटेल मैदान में नये स्टेडियम निर्माण को लेकर DPR तैयार करने का CM ने दिया निर्देश

समस्तीपुर : हाउसिंग बोर्ड मैदान में अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में CM नीतीश बोले- “केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में विकास को नई गति मिल रही”

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान गुरुवार को समस्तीपुर जिले को…

14 घंटे ago

सहकारिता विभाग के अपर सचिव पहुंचे समस्तीपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, कार्यों की प्रगति कि समीक्षा की

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग के अपर सचिव अभय कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला केंद्रीय…

14 घंटे ago