Bihar

बिहार में रात तीन बजे DM के फोन पर बजने लगी घंटी, आवाज आई-हुजूर मेरी तीन भैंस नहीं मिल रही, जल्दी से पता लगवा दीजिये

बिहार के एक डीएम अपने घर पर आराम से सो रहे थे कि रात के तीन बजे मोबाइल की घंटी बजने लगी. डीएम ने अननोन नंबर देखा तो फोन को इग्नोर किया. लेकिन तुरंत ही दूसरी दफे कॉल आया. डीएम ने जब फोन रिसीव किया तो उधर से आवाज आई. हुजूर, मेरी तीन भैंस चोरी हो गयी है, जल्दी से पता लगवा दीजिये. नहीं तो चोर निकल जायेंगे.

वाकया बिहार के शेखपुरा जिले का है. वहां के जिलाधिकारी सावन कुमार हैं. उन्होंने आम लोगों के बीच अपना नंबर सार्वजनिक कर रखा है. ताकि जब कोई बड़ी बात हो तो लोग उनसे संपर्क कर सकें. लेकिन रात के तीन बजे जब भैंस चोरी की शिकायत आयी तो जिलाधिकारी भी हैरान रह गये. उन्होंने फोन करने वाले को कहा कि वह सुबह में जनता दरबार में आकर मिले और अपनी शिकायत रखे.

पुलिस की भी खुली पोल

डीएम के पास आय़ी फोन कॉल ने शेखपुरा में पुलिस की भी पोल खोल दी. किसान संजय यादव की तीन भैंस चोरी कर ली गयी थी. उसने पहले पुलिस को ही खबर करने की कोशिश की थी. लेकिन जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो डीएम के पास गुहार लगायी. सुबह होने के बाद वह शुक्रवार को जनता दरबार में पहुंचा और डीएम के पास अपनी फरियाद रखी. किसान संजय यादव ने कहा कि उसकी भैंसें चोरी कर ली गयी हैं औऱ पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद नहीं है. अगर भैंस नहीं मिली तो आजीविका पर आफत आ जायेगी.

किसान संजय यादव शेखपुरा के डीहकुसुंभा गांव का रहने वाला है. उसकी शिकायत सुनने के बाद डीएम ने जनता दरबार में उपस्थित एसडीपीओ कल्याण आनंद को इस मामले को सौंपा और तत्काल कार्रवाई कराने को कहा. डीएम के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

6 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

7 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

7 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

11 घंटे ago